Headlines

पाकिस्तान का ध्वज ब्रिटेन के किले पर फहराया, भड़के नेता ने कहा- ‘हमारी संस्कृति पर…’


ब्रिटेन में एक किले के ऊपर पाकिस्तान का झंडा फहराने के लेकर देश के भीतर राजनीति गरमा गई है. यूके में कार्डिफ कैसल के ऊपर पाकिस्तान के झंडे को लेकर रिफॉर्म UK पार्टी के नेताओं ने कहा कि ये हमारी संस्कृति पर हावी होने की कोशिश है. वहीं वेल्स की कंजर्वेटिव पार्टी की सदस्य नताशा असगर ने कहा कि ऐसे समारोह को कब्जा करने के तौर पर नहीं, बल्कि सम्मान का रूप में देखा जाना चाहिए. रिफॉर्म UK प्रवक्ता रॉबर्ट जेनरिक का कहना है कि उनके ऐतिहासिक स्थलों पर वेल्स ड्रैगन या यूनियन फ्लैग के अलावा कोई झंडा नहीं फहराया जाना चाहिए.

रॉबर्ट जेनरिक ने फेसबुक वीडियो पोस्ट करते हुए यूके सरकार ने सवाल किया कि हम अपनी संस्कृति पर हावी होने की ऐसी कोशिश को सपोर्ट क्यों कर रहे हैं? उन्होंने लिखा, ‘अब हमें यह हर जगह दिखाई देता है. मैं हमारी ऐतिहासिक इमारतों पर विदेशी झंडे फहराए जाने से बहुत तंग आ चुका हूं.’ उन्होंने कहा कि जब उनकी पार्टी की सरकार बनेगी तो ये सब नहीं होगा. रॉबर्ट जेनरिक ने कहा, ‘रिफॉर्म सरकार की आने पर इस तरह के शर्मनाक समर्पण को खत्म कर दिया जाएगा और हम अपनी राष्ट्रीय पहचान को फिर से स्थापित करेंगे.’

वेल्श कंजर्वेटिव पार्टी की सांसद नताशा असगर ने इस तरह से झंडा फहराने का बचाव किया. नताशा असगर पाकिस्तान मूल की सांसद हैं. उन्होंने कहा, ‘इसे कब्जा नहीं कहना चाहिए, बल्कि ये सम्मान का एक तरीका है. मैं भारतीय समुदाय, पाकिस्तानी समुदाय सहित कई जगहों पर झंडा फहराने के कार्यक्रम में शामिल हुई हूं, जहां अलग-अलग राजनीतिक विचारधारा को मानने वाले लोग शामिल हुए हैं. मुझे ऐसा लगता है कि वे सभी कार्यक्रम शानदार रहे.’ 

लेबर पार्टी के नेता क्रिस वीवर ने कार्डिफ कैसल पर पाकिस्तान का झंडा फहराने को लेकर उठे विवाद को खत्म करने की अपील की. उन्होंने कहा, 9 अगस्त को यहां एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान का झंडा फहाराया गया. इसे 14 अगस्त पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर फहराया गया था. कार्डिफ एक विविधता भरा शहर है और महत्वपूर्ण अवसरों पर अलग-अलग देशों के झंडे फहराना पुरानी परंपरा का हिस्सा है. 15 अगस्त को भारत के स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय तिरंगा भी फहराया गया था.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *