Headlines

मणिपुरी म्यूजिशियन हत्याकांड: PC में भावुक पत्नी बोली, ‘हमें बदला नहीं…’


मणिपुर के म्यूजिशियन चोंगथम विक्रम सिंह की हत्या मामले में उनकी पत्नी जोशना चोंगथम ने भावुक बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि वह बदला नहीं बल्कि न्याय चाहती हैं. चोंगथम ने कहा, ‘मैं अभी भी अपने पति की मौत के सदमे से उबरने की कोशिश कर रही हूं. उनकी अचानक मौत ने ऐसा दुख दिया है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है.

उन्होंने आगे कहा, ‘ वह मेरे पति, मेरे बच्चे के पिता, एक बेटे और भाई, एक संगीतकार और मेरे परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के प्रिय व्यक्ति थे. इस कठिन समय में जिस तरह से परिवार, दोस्तों और देशभर के लोगों से मिले प्यार और सहानुभूति मिली है, उसके लिए हम तहे दिल से आभारी हैं. साथ ही दिल्ली पुलिस, नेताओं ने जिस तरह सहयोग दिया उसके लिए भी धन्यवाद देते हैं.’

निष्पक्ष जांच की मांग की

चोंगथम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस कठिन मय में उनके परिवार को शांति और एकांत में शोक मनाने दिया जाए. उन्होंने अधिकारियों से यह भी निवेदन किया कि मामले की जांच निष्पक्ष और न्यायपूर्ण की जाए और कानून के तहत सभी जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाए. उन्होंने कहा कि हम बदला नहीं चाहते हैं, हम न्याय चाहते हैं.

‘दोबारा किसी के साथ ऐसा न हो’

चोंगथम विक्रम सिंह को याद करते हुए उन्होंने कहा, ‘उनका एक नाम था, एक परिवार था और एक ऐसा जीवन था, जिसका महत्व था. हम केवल यही निवेदन करते हैं कि उनकी स्मृति का सम्मान किया जाए. हमारे शोक को गरिमा दी जाए और न्याय मिले और दोबारा किसी और के परिवार के साथ ऐसा न हो.’

स्टालिन के जबड़े पर CM विजय का इशारा? विवाद बढ़ने पर बोले – ‘ये सब…’

54 वर्षीय मणिपुरी संगीतकार की मौत सोमवार (7 सितंबर) सुबह किलोकरी गांव में उनके अपार्टमेंट के बाहर हुई. आरोप है कि जब उन्होंने बाहर शोर मचाने और शराब पीने पर आपत्ति जताई तो डिलीवरी वर्कर्स और ढाबा स्टाफ के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया. पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को भी पकड़ा है.

राजपाल यादव चेक बाउंस केस में सुप्रीम कोर्ट का आया फैसला, दी बड़ी राहत

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *