फिल्म ‘हनुमान अंश’ के लिए बॉलीवुड सेलेब्स का सपोर्ट लगातार बढ़ता जा रहा है. फिल्म देखने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी फोटोज शेयर की और अपने फैंस से भी इसे थिएटर में जाकर देखने की अपील की.
प्रीति जिंटा ने शेयर की थिएटर की फोटोज
प्रीति जिंटा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर थिएटर से कुछ फोटोज पोस्ट कीं. एक तस्वीर के साथ उन्होंने ‘सीता राम’ और ‘वॉव’ लिखा. वहीं, एक दूसरी फोटो शेयर करते हुए उन्होंने अपने फैंस से फिल्म को मिस न करने के लिए कहा. प्रीति ने लिखा, ‘डोन्ट मिस इट फोक्स’ यानी उन्होंने लोगों से फिल्म जरूर देखने की अपील की है.
ये भी पढ़ें: ‘ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां’, जयंती पर रिलीज हुआ आशा भोसले का आखिरी सॉन्ग
वरुण धवन कर चुके हैं फिल्म की तारीफ
प्रीति जिंटा से पहले बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन भी इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं. वरुण अपनी मां के साथ थिएटर में फिल्म देखने पहुंचे थे. फिल्म देखने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से इसे थिएटर में देखने की अपील की.
वरुण ने कहा था कि वह बचपन से भगवान हनुमान से जुड़े हुए हैं और ये फिल्म उन्हें बेहद पसंद आई. उन्होंने फिल्म को सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि ‘कुछ दिव्य’ जैसा एक्सपीरियंस बताया था. वरुण ने फिल्म के लीड एक्टर शोभिनव सत्य और डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी की भी तारीफ की थी. उन्होंने भी कहा था कि सभी को इस फिल्म को अपने पेरेंट्स, बच्चों और दोस्तों के साथ देखना चाहिए.
ये भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी 2026: शिल्पा शेट्टी के इन फेस्टिव इंडियन लुक्स से ले सकते हैं इंस्पिरेशन
वरुण धवन के अलावा फिल्ममेकर आदित्य धर ने भी ‘हनुमान अंश’ को लेकर अपने व्यूज सामने रखें थे. उन्होंने फिल्म का पोस्ट शेयर करते हुए इसके डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी को टैग किया था.
बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की हुई है कमाई
हनुमान अंश सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के शुरुआती दिनों में कुछ खास हासिल नहीं कर पाई थी. वहीं पिछले कुछ दिनों से हनुमान अंश कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड्स तोड चुकी है. फिल्म ने 32 दिनों में करीब 132 करोड़ रुपये की कमाई की है, वहीं दुनियाभर में अब तक 156 करोड़ का कारोबार कर चुकी है.
