Headlines

मोहनलाल की बेटी विस्मया की ‘थुडाक्कम’ की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?


मोहनलाल की बेटी विस्मया मोहनलाल ने ‘थुडाक्कम’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया है. इस मलयालम एक्शन थ्रिलर ने काफी ध्यान खींचा है. फिल्म में आशीष जो एंटनी ने विलेन का रोल प्ले किया है. वहीं मोहनलाल ने भी ‘थुडाक्कम’ में अहम रोल प्ले किया है. इस फिल्म ने सिनेमाघरो में अच्छा परफॉर्म किया है और अब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. इसी के साथ ये मार्शल आर्ट्स थ्रिलर फ़िल्म जल्द ही उन दर्शकों के लिए घर बैठे अवेलेबल होगी जो इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थेय जानते हैं इसे कब और कहां देख सकेंगे?

थुडाक्कम’ की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म
मोहनलाल की बेटी विस्मया मोहनलाल की पहली मलयालम फिल्म ‘थुडक्कम’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है. जूड एंथनी जोसेफ़ के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 अगस्त, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई थी. फ़िल्म के मेकर्स ने इसके डिजिटल प्रीमियर की डेट कंफर्म कर दी है. मेकर्स के मुताबिक ‘थुडाक्कम’ 18 सितंबर, 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल के जरिए फिल्म की रिलीज की तारीख अनाउंस की है. पोस्ट में लिखा गया है, “विस्मया मोहनलाल की ‘थुडाक्कम’ 18 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.”

ये भी पढ़ें:-फ्लॉप होने के बाद ‘टॉक्सिक’ का बिगड़ा पूरा खेल, OTT डील में अब मिल रहा बस इतना पैसा

फिल्म के बारे में
इस फिल्म को जूड एंथनी जोसेफ ने डायरेक्ट किया है और इसकी कहानी लिनीश नेलिकल ने लिखी है. विस्मया मोहनलाल ने फिल्म में मार्शल आर्ट्स जानने वाली मीनू का किरदार निभाया है. ‘थुडक्कम’ की कहानी मीनू के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मार्शल आर्ट्स में ट्रेंड है. उसकी ज़िंदगी में एक अनएक्सपेक्टेड मोड़ तब आता है जब वह स्कूल की दो लड़कियों को सेफ घर पहुंचाने में मदद करती है. देखने में यह एक सिंपलण काम लगता है, लेकिन इसी वजह से वह एक खतरनाक स्टॉकर की नजर में आ जाती है.

इस फिल्म में ड्रामा के साथ-साथ बेहतरीन एक्शन सीन भी हैं. मोहनलाल ने भी इस एक्शन फिल्म में एक छोटा सा रोल किया है.

ये भी पढ़ें:-‘चुंबक’ से ‘घमासान’ तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी ये 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *