Headlines

यूपी में सुस्त पड़ा मानसून, आज पूर्वांचल के 25 जिलों में बूंदाबांदी


उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता धीरे-धीरे सुस्त होती जा रही हैं. बीते 24 घंटों में दक्षिण-पश्चिमी मानसून यूपी में सामान्य रहा. इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली हैं. प्रदेश में आज भी मौसम सामान्य रहने का अनुमान हैं. हालांकि पूर्वांचल और मध्य यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं. जबकि 25 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी का अलर्ट दिया गया है. 

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में आज यूपी के पश्चिमी संभाग में एक या दो जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती हैं. वहीं पूर्वांचल के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है. 25 जिलों में गरज-चमक के साथ एक या दो स्थानों पर बारिश का यलो अलर्ट दिया गया. पश्चिमी यूपी के नोएडा, मेरठ, आगरा समेत तमाम जिलों में आज मौसम शुष्क रहेगा और कहीं कोई बारिश के आसार नहीं है. 

यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ़्तार

यूपी में आज 10 सितंबर को कहीं कोई भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है. प्रदेश के ज़्यादातर जिले आज ग्रीन जोन में बने हुए हैं. पश्चिमी यूपी में आसमान एकदम साफ है और दिन में धूप निकलगी. जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशानी हो सकती है. धूप निकलने की वजह से प्रदेश में फिर से गर्मी बढ़ने लगी है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है. 

रायबरेली: निजी आवास में राहुल गांधी ने किया कार्यक्रम, दिनेश प्रताप सिंह बोले- ‘डरपोक…’

इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

यूपी में आज अयोध्या, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, मीरजापुर, सोनभद्र, संत रविदास नगर, चंदौली, गाज़ीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, अंबेडकर नगर, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, संत कबीर नगर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, महाराजगंज और कुशीनगर में आज गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. 

वहीं लखनऊ, रायबरेली, बाराबंकी, अमेठी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, चित्रकूट, कौशांबी, बांदा, फतेहपुर, कानपुर, उन्नाव, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, कन्नौज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, बदायूं, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में आज एक या दो जगहों पर हल्की बूंदाबांदी के आसार है. 

11 से 15 सितंबर शुक्रवार से प्रदेश में बारिश का असर और कम होता जाएगा. इस दौरान कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती हैं लेकिन अब कहीं भी मूसलाधार बारिश का अनुमान नहीं है.

यूपी चुनाव पर संजय निषाद का बड़ा दावा, ‘लगता है 2027 में…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *