Headlines

यूपी रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को रौंदा, बच्ची समेत 5 की मौत


पश्चिमी उतर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुधवार को भीषण सड़क हादसे में बच्ची समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के भैंसाना गांव के पास हुआ, जहां दो बाइक सवारों को बड़ौत डिपो की रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

मामला बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र का है. जहां भैंसाना गांव के पास बड़ौत डिपो की रोडवेज बस बुढ़ाना से मुजफ्फरनगर की ओर आ रही थी, तभी ओवरटेक के दौरान बस की दो बाइक सवारों से ज़ोरदार टक्कर हो गई. ये टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.  

यूपी चुनाव पर संजय निषाद का बड़ा दावा, ‘लगता है 2027 में…’

ओवर टेक करते हुए मारी टक्कर

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया. अस्पताल में इलाज के दौरान दो अन्य घायलों ने भी दम तोड़ दिया. इस तरह हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हो गई. मृतकों के नाम मोमिन, फरमान, इदरीश, शाजिद और करीब ढाई से तीन साल की बच्ची भल्लो शामिल है. 

हादसे में बच्ची समेत पांच की मौत

दोनों बाइक सवार मुजफ्फरनगर से बुढ़ाना की ओर जा रहे थे, जबकि रोडवेज बस बुढ़ाना से मुजफ्फरनगर की तरफ आ रही थी. शुरुआती जांच में ओवरटेक करने के दौरान हादसा होने की बात सामने आई है. पुलिस ने रोडवेज बस को सीज कर दिया है. मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. वहीं प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है. 

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि ये हादसा क़रीब 4:00 बजे हुआ, जब बड़ौत डिपो की बस की मोटरसाइकिल सवारों से टक्कर हो गई. मौके पर सभी अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर लिया गया है. प्रथम दृष्टया हादसे की वजह ओवरटेक मानी जा रही है. इस संबंध में जो भी लीगल कार्रवाई होती है वह अमल में लाई जाएगी. पुलिस आगे कि विधिक कार्रवाई में जुट गई है. 

रायबरेली: निजी आवास में राहुल गांधी ने किया कार्यक्रम, दिनेश प्रताप सिंह बोले- ‘डरपोक…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *