राजस्थान में बुधवार (09 सितंबर) को निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया. इस मतदान के दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जो बीकानेर जिले का है. यहां सत्ताधारी बीजेपी के विधायक जेठानंद व्यास ने मतदान अधिकारी के साथ बदसलूकी की. इस दौरान वहीं अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मौके पर मौजूद समर्थकों ने जेठानंद व्यास को पकड़कर उन्हें काबू में करने के प्रयास भी किए. ये मामला वार्ड नंबर 45 के बूथ संख्या 95 का बताया जा रहा है. इसका वीडियो भी सामने आया है.
बताया जा रहा है कि यहां मतदान अधिकारी और BJP विधायक जेठानंद व्यास के बीच नियमों को लेकर तीखी झड़प हो गई थी. इसके बाद विधायक जेठानंद व्यास एक अधिकारी को मारने के लिए कार से उतरकर उसे दौड़ाने लगे. समर्थकों ने विधायक को पकड़कर उन्हें कुछ दूर पर रोक तो लिया, लेकिन अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी और हंगामा किया.
बालेसर: फर्जी वोटिंग के शक में धक्का-मुक्की, पुलिस ने संभाली स्थिति
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, शाम के वक्त विधायक जेठानंद व्यास तमाम समर्थकों के साथ बूथों पर जा रहे थे. वार्ड नंबर 45 में रबर फैक्ट्री के पास स्थित बूथ नंबर 95 पर भी वो गाड़ी पर सवार होकर जाने की कोशिश कर रहे थे, तो उन्हें बूथ अधिकारी शिशुपाल सिंह ने नियमों का हवाला देकर बूथ से 200 मीटर दूर जाने को कहा. गाड़ी में बैठे विधायक और अधिकारी में कुछ देर तक बहस हुई. इसके बाद बीजेपी विधायक जेठानंद व्यास अचानक कार से उतरकर अधिकारी की तरफ भागते हुए उसे दौड़ाते हैं.
समर्थकों ने विधायक को रोका
अधिकारी को बचाने के लिए पीछे की तरफ भागता है और समर्थक विधायक को रोक लेते हैं. इस घटना को कई लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे पर कैद कर लिया. विधायक की दबंगई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बता दें कि नगर निकाय चुनाव के मतदान का पहला चरण में करीब 76.04 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले है, लेकिन अभी आधिकारिक आंकड़ा आना बाकी है. पहले चरण में 162 नगर निकायों के 5393 वार्डों के लिए वोटिंग हुई.
राजस्थान निकाय चुनाव: 1st फेज खत्म, कहां सबसे ज्यादा, सबसे कम वोटिंग?
