Headlines

शरत सक्सेना ने खड़े होकर कराई MRI, रीढ़ की हड्डी का होगा ऑपरेशन


बॉलीवुड एक्टर शरत सक्सेना का स्वास्थ्य अभी ठीक नहीं हैं. वो 76 साल के हैं लेकिन इसके बावजूद वे कैमरे के सामने लौटकर काम करना चाहते हैं. फिलहाल उनकी सेहत काफी खराब है और वे ठीक से चल-फिर भी नहीं पा रहे हैं. जल्द ही उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी होनी है. इस सर्जरी से पहले एक्टर ने एमआरआई (MRI) कराई और इसकी फोटोज सोशल मीडिया पर भी शेयर की है. 

लेकिन खास बात ये रही कि एसआरआई अक्सर लेटकर की जाती है, पर शरत सक्सेना के एमआरआई की फोटोज सामने आने पर पता चला कि उनकी एमआरआई नॉर्मल नहीं थी. उनकी एमआरआई वेट बीयरिंग यानी स्टैंडिंग एमआरआई की गई है. कुछ मामलों में डॉक्टर्स इस तरह एमआरआई करने की सलाह देते हैं. 

यह भी पढ़ें: ‘नई नवेली’ का धांसू टीजर रिलीज, यामी गौतम बनी डायन, यूजर्स बोले- ये तो सुपरहिट है

दर्द में भी मुस्कुराने की कोशिश कर रहे हैं शरत

शरत सक्सेना ने इस एमआरआई की फोटोज भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इसमें वो एक एमआरआई मशीन के सामने खड़े नजर आ रहे हैं. एक्टर ने बताया कि यह जांच मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल में उनकी लंबर स्पाइन सर्जरी (Lumbar Spine Surgery) से पहले कराई गई है.

फोटोज में शरत मशीन के बीच खड़े दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराने की कोशिश भी की. अपनी हेल्थ को लेकर उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन उनकी पोस्ट से साफ है कि वो जल्द एक बड़ी सर्जरी से गुजरने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश 2’ में दिखेंगे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली? प्रोड्यूसर ने बताया सच

फैंस को दिया धन्यवाद

शरत की पोस्ट सामने आने के बाद उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोगों ने कमेंट्स में उनके जल्द ठीक होने की कामना की. कई लोगों ने उन्हें हिम्मत दी और उनके लिए दुआएं कीं. एक्ट्रेस तिस्का चोपड़ा ने भी उनके पोस्ट पर प्यार जाहिर किया है. फिल्म डायरेक्टर राजीव राय ने भी कमेंट कर लिखा, ‘गुड लक एंड गेट वैल सून’

बाद में शरत ने अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कमेंट में लिखा कि जो लोग उनके लिए दुआ कर रहे हैं, वे सभी उनका धन्यवाद करते हैं. साथ ही उन्होंने अपनी सबसे बड़ी उम्मीद भी बताई. शरत ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे फिर से ठीक तरह से चल पाएंगे और काम कर सकेंगे.

किन फिल्मों में काम कर चुके हैं शरत सक्सेना

शरत सक्सेना अपने लंबे फिल्मी करियर में कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. उनके सभी मशहूर किरदारों को लिखना काफी मुश्किल है. ‘मिस्टर इंडिया’, ‘गुलाम’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘बागबान’, ‘खिलाड़ी’, ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्मों में वे कई अहम रोल कर चुके हैं. महाभारत में उन्होंने किचक का रोल निभाया था. हाल-फिलहाल में वे अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आए थे.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *