Headlines

पहले से टीईटी वाले शिक्षकों को दोबारा देना होगा स्पेशल TET, क्या बोला शिक्षा विभाग?


उत्तर प्रदेश में कार्यरत शिक्षकों और विशेष शिक्षकों के लिए आयोजित होने वाली स्पेशल टीईटी को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने स्थिति को स्पष्ट कर दिया है. विभाग ने बताया कि जिन शिक्षकों ने पहले ही टीईटी या सीटीईटी पास कर रखा है, उन्हें दोबारा स्पेशल टीईटी पास करने की जरूरत नहीं होगी. वहीं ऐसे शिक्षक, जिन्होंने अभी तक  टीईटी या सीटीईटी में सफलता हासिल नहीं की है उन्हें स्पेशल टीईटी के लिए आवेदन कर परीक्षा में शामिल होना होगा. बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने संबंध में निर्देश जारी किए हैं. शासन के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने स्पेशल टीईटी 2026 का विज्ञापन भी जारी कर दिया है. परीक्षा 3 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. 

किन शिक्षकों को मिलेगा स्पेशल TET का मौका?

स्पेशल टीईटी का आयोजन प्राथमिक और प्राथमिक स्तर पर काम कर रहे हैं, शिक्षकों तथा विशेष शिक्षकों के लिए किया जा रहा है. प्राथमिक स्तर पर कक्षा 1 से 5 तक पढ़ने वाले शिक्षक इसके दायरे में होंगे. इनमें बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों, स्थानीय निकायों के स्कूल,  राज्य सरकार या बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता अथवा संबंधित विद्यालयों और सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक शामिल है. प्राथमिक स्तर के स्पेशल टीचर भी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. इस तरह उच्च प्राथमिक स्तर पर कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने वाले एलिजिबल शिक्षक और स्पेशल टीचर को भी परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा. 

TET और CTET में पास शिक्षकों के लिए राहत 

शिक्षा विभाग में सबसे जरूरी स्पष्टीकरण उन शिक्षकों को लेकर दिया है जो पहले से टेट या स्टेट उतरन कर चुके हैं ऐसे शिक्षकों के लिए स्पेशल ट दोबारा पास करना अनिवार्य या आवश्यक नहीं है वहीं जिन शिक्षकों ने अब तक या टेट पास नहीं किया उन्हें स्पेशलिटी के निर्धारित विज्ञापन के अनुसार रजिस्ट्रेशन कर आवेदन करना होगा और परीक्षा में शामिल होना होगा. 

ये भी पढ़ें-बिहार बोर्ड में टॉपर्स पर सरकार मेहरबान, 2 लाख रुपये का मिलेगा इनाम

5 सितंबर से शुरू हुआ आवेदन 

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से स्पेशल टीईटी का विज्ञापन 3 सितंबर 2026 को जारी किया गया था. इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन की प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू हो चुकी है. आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तारीख 4 अक्टूबर है. वहीं आवेदन फॉर्म में सुधार करने का मौका 8 अक्टूबर तक दिया जाएगा. इसके बाद 3 नवंबर 2026 को परीक्षा आयोजित की जाएगी.

सभी एलिजिबल शिक्षकों तक सूचना पहुंचाने के निर्देश 

बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे संबंधित शिक्षकों तक स्पेशल टीईटी से जुड़ी जानकारी पहुंचाएं, ताकि एलिजिबल उम्मीदवार समय सीमा के अंदर रजिस्ट्रेशन और आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकें. इस व्यवस्था के जरिए विभाग ने स्पेशल एजुकेटर और दूसरे कार्यरत शिक्षकों के लिए परीक्षा में शामिल होने की पात्रता और आवेदन से जुड़ी स्थिति को स्पष्ट किया है.

ये भी पढ़ें-UPSSSC PET 2026 का शेड्यूल जारी, 23 अक्टूबर से होगा एग्जाम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *