Headlines

बिहार बोर्ड में टॉपर्स पर सरकार मेहरबान, 2 लाख रुपये का मिलेगा इनाम


बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को राज्य सरकार ने सम्मानित किया है. पटना के नेक संवाद में आयोजित राज्य स्तरीय मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के कुल 168 टॉपर को सम्मान दिया गया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और पुरस्कार राशि प्रदान की. समारोह में टॉपर्स के साथ उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे. सरकार ने छात्रों की उपलब्धि को सम्मान देने के साथ उन्हें आगे पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद देने का भी ऐलान किया. पुरस्कार पाने वाले सभी 168 विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 51,000 की अतिरिक्त सहायता राशि दी जाएगी. 

पहले स्थान पर आने वाले को 2 लाख रुपये

बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट टॉपर्स के लिए अलग-अलग रैंक के आधार पर पुरस्कार राशि तय की गई है. राज्य स्तर पर पहला स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 2 लाख रुपये दिए गए. दूसरे स्थान पर रहने वाले को 1.5 लाख रुपये और तीसरे स्थान वाले को 1 लाख की पुरस्कार राशि मिली. इंटरमीडिएट परीक्षा में चौथा और पांचवें स्थान पर आने वाले छात्रों को 30-30 हजार रुपये दिए गए. वहीं मैट्रिक में चौथे से 10वें स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को 20-20 मिले.  इन पुरस्कारों के अलावा सभी सम्मानित छात्रों को लैपटॉप के लिए 51 हजार रुपये अलग से दिए जाएंगे. 

इंटर टॉपर्स को हर महीने मिलेगी स्कॉलरशिप 

सरकार की ओर से इंटरमीडिएट के मेधावी छात्रों के लिए स्कॉलरशिप का भी प्रावधान किया गया है. देश रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति के तहत इंटर टॉपर्स को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे. नॉर्मल ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों को यह छात्रवृत्ति 3 साल, टेक्निकल अंडर ग्रेजुएट डिग्री के लिए 4 साल और 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए 5 साल तक मिलेगी. टेक्निकल डिप्लोमा करने वाले विद्यार्थियों को कोर्स पूरा होने तक इसका लाभ दिया जाएगा. मैट्रिक परीक्षा में टॉप 10 में जगह बनाने वाले छात्रों को कक्षा 11वीं और 12वीं के दौरान 2 साल तक हर महीने 2000 रुपये की स्कॉलरशिप मिलेगी. टेक्निकल डिप्लोमा में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए यह सहायता कोर्स पूरा होने तक जारी रहेगी. 

ये भी पढ़ें-रेलवे में पैरामेडिकल की 560 वैकेंसी, 15 सितंबर से शुरू होगा आवेदन

इन छात्रों ने किया टॉप 

इंटरमीडिएट साइंस में समस्तीपुर के उच्च माध्यमिक विद्यालय पांड़ के आदित्य प्रकाश अमन ने पहला स्थान हासिल किया. सीतामढ़ी की साक्षी कुमारी और नागदा की सपना कुमारी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रही. आर्ट्स में गया कि यशवंत इंटर विद्यालय, खिजरसराय की निशु कुमारी टॉपर बनी. सीतामढ़ी की सिद्धि शिखा और लखीसराय के चंद्रदीप कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया. पूर्णिया के एमडी लकी अंसारी भी टॉपर में शामिल है. कॉमर्स में पटना के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल की अदिति कुमारी पहले स्थान पर रही. पटना की माही कुमारी दूसरे और निशिका श्री तीसरे स्थान पर रही. वोकेशनल कोर्स में सारण के प्रियांशु राज ने टॉप किया, जबकि अनिका उपाध्याय दूसरे स्थान पर रही. इस साल पहली बार बिहार बोर्ड के सम्मान समारोह में वोकेशनल कोर्स के टॉपर को भी शामिल किया गया. मैट्रिक में जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया. दोनों ने 500 से 492 अंक यानी 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए. बेगूसराय की नाहिद सुल्तान दूसरे स्थान पर रही. 

CM ने कहा नौकरी लेने वाले नहीं देने वाले बनें

सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छात्रों को आगे बढ़ाने और दूसरों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में काम करने की बात कही. उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं को केवल नौकरी तलाशने तक नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनने का टारगेट रखना चाहिए. सीएम ने यह भी घोषणा की कि अगले साल से बोर्ड टॉपर्स का सम्मान समारोह परीक्षा परिणाम जारी होने की एक महीने के अंदर आयोजित किया जाएगा, ताकि मेधावी विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए समय पर प्रोत्साहन मिल सके.

ये भी पढ़ें-46 लाख की नौकरी ठुकराई, 7 बार एसएसबी में फेल; फिर ऐसे आर्मी ऑफिसर बने शारदेंदु

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *