Headlines

BJP विधायक आकाश सक्सेना से जया प्रदा ने की मुलाकात, बढ़ी हलचल


विधानसभा चुनाव 2027 में अभी कुछ महीने का समय बाकी है लेकिन रामपुर की सियासत में राजनीतिक गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होती नजर आने लगी हैं. इसी बीच रामपुर की पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जया प्रदा ने भारतीय जनता पार्टी के शहर विधायक आकाश सक्सेना से उनके कृष्णा विहार स्थित आवास पर मुलाकात की.

बताया जा रहा है कि जया प्रदा बिना किसी मीडिया को सूचना दिए विधायक आकाश सक्सेना के आवास पहुंचीं. विधायक आकाश सक्सेना से उनकी मुलाकात हुई. इसके साथ ही उन्होंने विधायक के पिता एवं बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिव बहादुर सक्सेना से भी मुलाकात कर बातचीत की. घर के अंदर करीब एक घंटे तक बातचीत का दौर चला.

मेडिकल इंटर्न को तोहफा, इन 10 प्रस्तावों को मिली धामी कैबिनेट की मंजूरी

मुलाकात को लेकर गरमाई राजनीति

हालांकि इस मुलाकात में किन राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई, इसे लेकर दोनों पक्षों की ओर से कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन जिस तरह से 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जया प्रदा ने बीजेपी के शहर विधायक के आवास पहुंचकर मुलाकात की है, उसे राजनीतिक नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है.

चुनावी मुलाकात की चर्चा तेज

रामपुर की राजनीति में जया प्रदा का लंबे समय से महत्वपूर्ण प्रभाव रहा है. वहीं आकाश सक्सेना वर्तमान में रामपुर शहर से बीजेपी के विधायक हैं. ऐसे में दोनों नेताओं की मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को तेज कर दिया है. माना जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी में अभी से राजनीतिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं और नेताओं के बीच मुलाकातों का सिलसिला भी बढ़ सकता है.

2027 से पहले रामपुर में बढ़ेगी सियासी हलचल?

विधानसभा चुनाव में अभी समय जरूर है, लेकिन राजनीतिक दलों ने जमीनी स्तर पर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. ऐसे में जया प्रदा और आकाश सक्सेना की मुलाकात को भी चुनावी गतिविधियों से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि मुलाकात का वास्तविक एजेंडा क्या था, इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

महोबा: मीटर रीडरों का फूटा गुस्सा, MLA आवास का किया घेराव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *