Headlines

बैल ने मारी टक्कर तो स्कूटी से गिर पड़ी पापा की परी, कार से टकराया सिर


सड़क पर दो बैलों की लड़ाई ने ऐसा खतरनाक मोड़ लिया कि वहां मौजूद लोगों की सांसें अटक गईं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दो बैल बीच सड़क पर आपस में भिड़ते नजर आते हैं. दोनों को लड़ता देखकर एक शख्स उन्हें वहां से भगाने की कोशिश करता है. शख्स के पीछे पड़ते ही बैल तेजी से सड़क पार करने लगते हैं, लेकिन तभी सामने से स्कूटर पर आ रही एक युवती की नजर शायद उन पर नहीं पड़ पाती और अगले ही पल जो होता है, उसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बीच सड़क पर भिड़ गए दो बैल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर दो बैल बुरी तरह आपस में लड़ रहे हैं. दोनों एक-दूसरे पर सींगों से हमला करते हुए आगे-पीछे भाग रहे हैं. आसपास मौजूद लोग भी इस लड़ाई को देखकर परेशान नजर आते हैं. इसी दौरान एक शख्स बैलों को वहां से हटाने के लिए उन्हें भगाने की कोशिश करता है. शख्स के पीछे पड़ते ही दोनों बैल सड़क के दूसरी तरफ जाने लगते हैं.

बैलों को भगाना पड़ा भारी

बैल जैसे ही सड़क पार करने के लिए तेजी से आगे बढ़ते हैं, उसी वक्त सामने से एक स्कूटर आता दिखाई देता है. स्कूटर पर एक युवती सवार होती है. हालात इतने अचानक बदलते हैं कि उसे संभलने का मौका तक नहीं मिलता. एक बैल उसके स्कूटर के सामने आ जाता है और देखते ही देखते स्कूटर बैल से टकरा जाता है. टक्कर होते ही युवती का संतुलन बिगड़ जाता है. वीडियो ऋषिकेश के वीरभद्र मार्ग का बताया जा रहा है.

कार से जा टकराया सिर

हादसे का सबसे डरावना हिस्सा इसके बाद सामने आता है. बैल से टक्कर लगने के बाद युवती सड़क किनारे खड़ी एक कार की तरफ जा गिरती है. उसका सिर कार से टकराता है. यह पूरा मंजर इतना अचानक होता है कि आसपास मौजूद लोगों को भी समझ नहीं आता कि कुछ सेकंड के अंदर क्या हो गया. वीडियो देखने वाले लोग भी इसी हिस्से को देखकर सहम गए हैं.

कुछ सेकंड बाद खुद खड़ी हो गई युवती

हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे के बाद युवती कुछ देर के लिए घबराई जरूर, लेकिन इसके बाद वह खुद खड़ी होती दिखाई देती है. वीडियो में किसी बड़ी अनहोनी के संकेत नहीं दिखते. बैल से टक्कर और फिर कार से सिर टकराने के बावजूद युवती का खुद उठकर खड़ा होना लोगों के लिए किसी राहत से कम नहीं था. हालांकि सिर में चोट लगी है या नहीं, इसकी जानकारी वीडियो से स्पष्ट नहीं है.

यह भी पढ़ें: 60 साल के दादा जी ने ट्रेन पर लटककर किया स्टंट, फटी रह गईं यूजर्स की आंखें

वायरल वीडियो देख यूजर्स भी रह गए दंग

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसे देखकर हादसे की अचानकता पर हैरानी जता रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि सड़क पर घूमने वाले आवारा पशु किसी भी वक्त बड़ा हादसा करा सकते हैं. वहीं कुछ लोग युवती के बाल-बाल बचने को देखकर राहत की सांस ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बैल को भगाने वाले की गलती है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अच्छा हुआ ज्यादा नहीं लगी.

यह भी पढ़ें: आंख में मिर्ची झोंककर बैंक लूट ले गया लुटेरा, CCTV फुटेज वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *