Headlines

बिहार: बाढ़ प्रभावित इलाकों में मंत्री का भारी विरोध, जमकर हुई नारेबाजी


बिहार के कटिहार जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे प्रभारी मंत्री डॉ प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा, यही नहीं प्रभावित ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक विजय सिंह के खिलाफ भी नारेबाजी की. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनके लिए कोई राहत सामग्री नहीं पहुंची है. ग्रामीणों ने कहा कि अंदरूनी इलाकों में कोई राहत नहीं पहुंची है, लोग परेशान हैं.

भारी विरोध को देखते हुए मंत्री और विधायक को वापस लौटना पड़ा. स्थिति देख वहां से अधिकारी भी वापस लौट गए. जबकि मंत्री ने विपक्ष पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया और बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद का आश्वासन दिया है.इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर अब वायरल है.

यह भी पढ़ें: बिहार MLC चुनाव: 4 सीटों पर लड़ सकती है JDU, ये हो सकते हैं प्रत्याशी

मंत्री पर लोगों की परेशानियां न सुनने का आरोप 

सरपंच मो. इरशाद का आरोप है, “मंत्री किसी भी राहत कैंप में नहीं गए.वार्ड नंबर 11 के लिए बना कैंप वार्ड नंबर 5 में चलाया जा रहा है. वार्ड नंबर 17 में एक भी घर ऐसा नहीं है जहां सूखी जगह हो. चारों तरफ पानी भरा है. फिर भी, वहां कोई कैंप नहीं चल रहा है. जब विजय सिंह के सामने यह बात रखी गई, तो उन्होंने साफ धमकी दी कि वे मिट्टी की खुदाई नहीं होने देंगे. मुआवजे  की जायज मांग करने पर हमें धमकियां मिलती हैं. मंत्री आधे रास्ते से ही लौट गए. उन्होंने मेरे लोगों की परेशानियां नहीं सुनीं.”

लोगों को भड़काने का आरोप 

वहीं मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी कहते हैं, “यह सिर्फ़ विपक्ष की बात नहीं थी. कुछ ऐसे लोग थे जिन्होंने सरकार को बदनाम करने और लोगों को भड़काने का काम किया. फिर भी, उनके भड़काने की कोशिशों के बावजूद आम जनता को सब कुछ ठीक-ठाक लगा. यह जनता नहीं थी. ये कुछ खास लोग थे जो अपने राजनीतिक फायदे के लिए ऐसा कर रहे थे. असल में बाढ़ से प्रभावित लोग संतुष्ट हैं.”

यह भी पढ़ें: सहरसा: डॉक्टर या गुंडे? सदर अस्पताल में पत्रकार को पीटा, स्वास्थ्य विभाग चुप, VIDEO



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *