मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार (13 सितंबर) को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के छठे स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे. इस अवसर पर आरएमएल संस्थान को स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से जुड़ी महत्वपूर्ण सौगात मिलेगी. मुख्यमंत्री यहां ऑर्गन ट्रांसप्लांट यूनिट (अंग प्रत्यारोपण इकाई) का लोकार्पण करेंगे. यह यूनिट अधिक मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
स्थापना दिवस समारोह में सीएम 194 कार्मिकों को देंगे नियुक्ति पत्र
लोहिया संस्थान में शुरू होने वाली इस ऑर्गन ट्रांसप्लांट यूनिट के जरिए किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा का विस्तार किया जाएगा. यूनिट के लोकार्पण से संस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इससे जरूरतमंद मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.
स्थापना दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 194 टेक्निकल संवर्ग के कार्मिकों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान करेंगे. इससे संस्थान की मानव संसाधन क्षमता को मजबूती मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में भी मदद मिलेगी. इससे पहले इसी वर्ष संस्थान में 650 नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी. वहीं, पिछले वर्ष 150 नए फैकल्टी सदस्यों को भी संस्थान से जोड़ा गया था.
BRICS में पहलगाम हमले की निंदा, शुभम की पत्नी बोलीं- PM मोदी का दिल से आभार
कार्यक्रम से पहले सीएम शिव महापुराण कथा में होंगे शामिल
आरएमएल संस्थान के कार्यक्रम में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री ऊंचाहार में आयोजित भव्य शिव महापुराण कथा में शामिल होंगे. यहां प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा शिवकथा का वाचन करेंगे. इस कार्यक्रम का आयोजन कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय की ओर से किया जा रहा है.
‘डरकर भागने वालों…’, श्रावस्ती में पुलिस ने रोका काफिला तो भड़के AIMIM नेता
