Headlines

BRICS में पहलगाम हमले की निंदा, शुभम की पत्नी बोलीं- PM मोदी का दिल से आभार


नई दिल्ली में चल रहे ब्रिक्स शिखर सम्मलेन में 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले की निंदा की गयी और घोषणापत्र में आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने का आह्वान किया गया. इस हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी और पत्नी ऐशन्या द्विवेदी ने संतोष जाहिर किया है. दोनों इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया कि इतने बड़े मंच पर इस मुद्दे को उठाया.

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी ने कहा कि “मैं भारत की ओर से वैश्विक मंच पर आतंकवाद जैसे बड़े मुद्दे को उठाने के लिए सभी 26 परिवारों की तरफ से हमारे प्रधानमंत्री का दिल से आभार व्यक्त करती हूं. हम 26 परिवारों के लिए इसका मतलब है कि हमारे 26 अपनों के बलिदान का सम्मान करते हुए, सरकार आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठा रही है और आगे भी उठाएगी.

ऐशान्या ने कहा कि यह एक सशक्त उदाहरण है कि ब्रिक्स जैसे बड़े शिखर सम्मेलन में, जिसमें इतने प्रमुख देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए, आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो-टॉलरेंस’ नीति की सामूहिक मांग की गई. उन्होंने आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए किसी खास धर्म पर हमलों का इस्तेमाल करने की प्रथा की निंदा की. सरकार आतंकवाद के खिलाफ बड़े से बड़ा कदम उठा रही है. ऑपरेशन सिंदूर जारी रहने का यह बहुत बड़ा उदहारण है.

शुभम के पिता संजय द्विवेदी ने भी दिया बयान

वहीं शुभम के पिता संजय द्विवेदी ने कहा कि इस फैसले से प्रभावित परिवारों को संतुष्टि मिली है. हमारे प्रधानमंत्री और हमारी सरकार की ओर से आतंकवाद के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई को वैश्विक समर्थन मिल रहा है. उन्होंने आगे कहा कि इन ताकतवर देशों को यह भी समझना चाहिए कि सिर्फ प्रस्ताव पास करने से आतंकवाद खत्म नहीं होता. उन्होंने चिंता जताई कि ऑपरेशन सिंदूर में जिन आतंकी ठिकानों को भारतीय सेना ने खत्म किया था वहां फिर से गतिविधियां शुरू हो गयीं.

यह भी पढ़ें: ‘बहकावें में न आना…’, BJP में अनदेखी के बीच कौशल किशोर की आत्मसम्मान रैली

ब्रिक्स सम्मलेन संपन्न 

दिल्ली में चल रहा  दो दिवसीय 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन  13 सितंबर को सम्प्पन हो गया. जिसमें आतंकवाद जैसे महत्वपूर्ण विषय के साथ कई और अन्तराष्ट्रीय मुद्दों पर प्रस्ताव पास किए गए. ये पहली बार था जिसमें ब्रिक्स जैसे मंच पर आतंकवाद की सभी देशों ने निंदा करते हुए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने पर जोर दिया.

यह भी पढ़ें: BRICS समिट के बीच अलकायदा से जुड़ा आतंकी गिरफ्तार, UP ATS के हत्थे चढ़ा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *