Headlines

महिला एशिया कप: आज बदले की बारी, श्रीलंका को रौंद चैंपियन बनेगा भारत


रविवार, 13 सितंबर को भारत की दो क्रिकेट टीम एक्शन में दिखेंगी. एक तरफ मेंस टी20 टीम अफगानिस्तान के साथ पहला टी20 मैच खेल रही होगी. दूसरी ओर रात 8 बजे से महिला एशिया कप शुरू होगा. खिताबी भिड़ंत में भारत और श्रीलंका आमने-सामने आएंगे. एशिया कप 2026 में टीम इंडिया अभी तक अजेय रही है. आज भारत के पास ना केवल आठवीं बार एशियाई चैंपियन बनने का मौका होगा, बल्कि 2 साल पुरानी हार का बदल पूरा करने का मौका भी होगा.

आज बदले की बारी

करीब 2 साल पहले 2024 का महिला एशिया कप श्रीलंका में खेला गया था. अपने घर पर खेल रही श्रीलंका ने इस समय फाइनल में भारत को 8 विकेट से हराकर एशिया कप का खिताब जीत लिया था. श्रीलंका पहली बार एशियाई चैंपियन बना था. चमारी अटापट्टू और हर्षिता समाराविक्रमा की दमदार बैटिंग के आगे भारतीय गेंदबाज बेबस नजर आए थे.

अब दो साल बाद एक बार फिर भारत और श्रीलंका आमने-सामने हैं. दोनों कप्तान हरमनप्रीत कौर और चमारी अटापट्टू एक बार फिर आमने-सामने होंगी, यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार किस कप्तान की रणनीति बेहतर साबित होती है. 2024 के फाइनल में स्मृति मंधाना की अर्धशतकीय पारी (60 रन) के बावजूद भारत वह मुकाबला हार गया था.

2024 के फाइनल में श्रीलंका के लिए चमत्कारी पारी खेलने वाली अटापट्टू और समाराविक्रमा इस बार भी श्रीलंकाई टीम का हिस्सा हैं. अटापट्टू चाहे इस तौरनमेंटूर्नामेंट में बल्ले से ज्यादा प्रभावी ना रही हों, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने 4 मैचों में 11 विकेट चटकाए हैं.

यह भी पढ़ें: फिर गरमाया टीम इंडिया का ‘भगवा जर्सी’ विवाद, डायरेक्टर सस्पेंड

सातवीं बार भारत-श्रीलंका का फाइनल

महिला एशिया कप के इतिहास में कुल सातवीं बार भारत और श्रीलंका आमने-सामने आ रहे होंगे. ये दोनों टीम 2004, 2005-06, 2006, 2008, 2022, 2024 में फाइनल में खेल चुकी हैं और अब सातवीं बार महिला एशिया कप का फाइनल खेल रही होंगी. अब तक फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 5 बार हराया है और श्रीलंका केवल एक बार जीत दर्ज कर सका है.

कितने बजे शुरू होगा फाइनल?

महिला एशिया कप 2026 में भारत और श्रीलंका का फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा. स्मृति मंधाना से लेकर 

यह भी पढ़ें:

IND vs AFG: आज 250 भी पड़ जाएंगे काम, अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *