केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार (13 सितंबर, 2026) को भारत की अध्यक्षता में हुए 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सराहना की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में BRICS की बढ़ती ताकत और सफलता को आज पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है. इस दौरान उन्होंने ब्रिक्स समिट को लेकर टिप्पणी करने वाले लोगों पर निशाना भी साधा. उन्होंने कहा कि ब्रिक्स की सफलता और वैश्विक मंच पर भारत की ताकत के बावजूद देश के अंदर कुछ नाराज फूफा अब भी मुंह फुलाए बैठे हैं.
वीडियो पोस्ट में बोले केंद्रीय मंत्री
उन्होंने ब्रिक्स समिट के समापन के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘ब्रिक्स का घोषणापत्र (Declaration) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पूरी दुनिया में बढ़ता कद साफ तौर पर नजर आया है. आज अमेरिका, इंग्लैंड, जापान और अन्य देशों के अखबारों ने मोदी जी की तारीफ की है, लेकिन भारत में ही कुछ नाराज फूफा हैं, वो रहें, लेकिन भारत पूरी दुनिया में एक मजबूत राष्ट्र के तौर पर न सिर्फ उभर रहा है, बल्कि उभर चुका है और उसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं, जो कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में स्थापित हुआ है.’
मोदी जी के नेतृत्व में BRICS की बढ़ती ताकत और सफलता को आज पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है।
लेकिन देश के अंदर कुछ नाराज़ फूफा अब भी मुँह फुलाए बैठे हैं! pic.twitter.com/ZBRVgToYr8— Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) September 13, 2026
जयराम रमेश के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार
श्री जयराम रमेश, नेहरू की शर्मनाक कलंक गाथा को मौजूदा सरकार पर थोपने की कोशिश न करें।
कांग्रेस पार्टी ने लगातार भारत के हितों को नुकसान पहुँचाने की कोशिश की है।
इसी गंभीर पाप की वजह से कांग्रेस पार्टी खत्म होने की कगार पर पहुँच गई है। https://t.co/6ktHYBwDdq— Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) September 13, 2026
वहीं, अपने एक अन्य X पोस्ट में केंद्रीय टेक्सटाइल मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस सांसद जयराम रमेश की तरफ से पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए दिए गए बयान पर भी पलटवार किया है. दरअसल, कांग्रेस के संचार विभाग के महासचिव और सांसद जयराम रमेश ने ब्रिक्स समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के द्विपक्षीय बैठक को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पीएम मोदी पर चीन के सामने भारत की स्थिति को कमजोर करने का आरोप लगाया है.
कांग्रेस नेता के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ‘श्री जयराम रमेश, नेहरू की शर्मनाक कलंक गाथा को मौजूदा सरकार पर थोपने की कोशिश न करें. कांग्रेस पार्टी ने लगातार भारत के हितों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है. इसी गंभीर पाप की वजह से कांग्रेस पार्टी खत्म होने की कगार पर पहुंच गई है.’
यह भी पढे़ंः ‘मोदी जी आपने चीन के सामने…’, जिनपिंग संग मीटिंग पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
