Headlines

पाकिस्तान पर नहीं भरोसा या ट्रंप धोखेबाज? क्या अमेरिका-ईरान के बीच दोबारा होगी बातचीत, शहबाज सरकार ने दिया जवाब


पाकिस्तान ने गुरुवार (16 अप्रैल 2026) को कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत के दूसरे दौर के लिए अभी तक कोई तारीख तय नहीं की गई है. विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी का यह बयान उन खबरों के बीच आया है कि पाकिस्तानी पक्ष की ओर से ईरानी नेतृत्व सहित क्षेत्रीय नेताओं के साथ किए गए हालिया संपर्क के बाद बातचीत का एक और दौर संभव है. बातचीत के दूसरे दौर की संभावना को खारिज करने से परहेज करते हुए कहा, ‘अभी तक कोई तारीख तय नहीं की गई है.’

दूसरे दौर की वार्ता को लेकर क्या बोला पाकिस्तान

अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत के दूसरे दौर के लिए प्रतिनिधिमंडलों के आगमन से जुड़े सवालों पर अंद्राबी ने कहा, ‘कौन आएगा, प्रतिनिधिमंडल कितना बड़ा होगा, कौन रुकेगा और कौन जाएगा, यह दोनों पक्षों को तय करना है.’ उन्होंने कहा, ‘हमारे यहां जो बातचीत हुई, उससे संबंधित जानकारी हमें बातचीत करने वाले पक्षों ने सौंपी थी.’ अंद्राबी ने ये भी कहा कि परमाणु मुद्दा उन विषयों में से एक है जिन पर देशों द्वारा चर्चा की जा रही है.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘हम तेहरान और वार्ता में शामिल पक्षों के रुख पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे. यह हम पर पक्षों के भरोसे का हिस्सा है.’ ताहिर अंद्राबी ने कहा, ‘दोनों पक्षों के बीच बातचीत उच्च स्तर के विश्वास और गोपनीयता के साथ होगी.  शांति वार्ता के लिए लेबनान में शांति जरूरी है.’ उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सऊदी अरब, कतर और तुर्किए की चार दिवसीय यात्रा पर हैं, जबकि सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ईरान गया है.

सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गए: पाकिस्तान

जियो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान में अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों को वार्ता के अगले दौर से पहले आवश्यक प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं. एक दिन पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान के साथ वार्ता का दूसरा दौर अगले दो दिनों में इस्लामाबाद में आयोजित किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें : सऊदी में फाइटर जेट की तैनाती के बाद आंखों की किरकिरी बना पाकिस्तान? आसिम मुनीर भागे-भागे पहुंचे ईरान

Input By : पीटीआई भाषा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *