Headlines

‘कसौटी जिंदगी की’ से मिली शोहरत, फिर टीवी से दूर हुए सीजेन खान, अब क्या कर रहे हैं?


2000 के दशक की शुरुआत में एक्टर सीजेन खान ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. वो आज भी शो ‘कसौटी जिंदगी की’ के अनुराग बसु के नाम से जाने जाते हैं. एकता कपूर के इस शो ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई थी और श्वेता तिवारी के साथ उनकी जोड़ी भी काफी पसंद की गई थी. शो खत्म होने के कई साल बाद तक उनका नाम अनुराग के किरदार से जुड़ा रहा. हालांकि, सीजेन ने काम से लंबा ब्रेक लेने का रास्ता चुना. वो लंबे समय तक पर्दे से दूर रहे और काफी कम नजर आए. ऐसे में आइए जानते हैं  सीजेन खान आखिर कहां चले गए और इन दिनों क्या कर रहे हैं?

पाकिस्तानी शोज में किया काम
साल 2007 में ‘कसौटी जिंदगी की’ खत्म होने के बाद सीजेन खान ने तुरंत किसी नए डेली सोप को साइन करने के बजाय अपनी रफ्तार से काम करना जारी रखा. इसके बाद वो ‘एक लड़की अनजानी सी’ और ‘सीता और गीता’ जैसे शोज में नजर आए. बाद में उन्होंने भारत से बाहर भी काम करने का फैसला किया और ‘पिया के घर जाना है’ और ‘सिलसिले चाहत के’ जैसे पाकिस्तानी ड्रामों में काम किया.

ये भी पढ़ेंः गणेश चतुर्थी पर बप्पा को घर लाईं शिल्पा शेट्टी, चेहरे पर दिखी खुशी

इसके बाद सीजेन ने भारत में एक्टिंग से लंबा ब्रेक ले लिया. उन्होंने कुछ समय अमेरिका में बिताया, जहां बिजनेस के मौकों पर भी काम किया और ग्लैमर की दुनिया की हलचल से दूर रहे. जब वो मुंबई लौटे, तब भी उन्होंने तुरंत टीवी पर वापसी करने की जल्दबाजी नहीं दिखाई.

साल 2021 में किया कमबैक
सीजेन खान ने 2021 में टीवी शो ‘शक्ति- अस्तित्व के एहसास की’ से छोटे पर्दे पर वापसी की. उन्होंने शो में हरमन सिंह का किरदार निभाया, जिसे दर्शक पहले से जानते थे. कई सालों बाद सीजेन को दोबारा स्क्रीन पर देखकर उनके फैंस भी काफी खुश हुए.

कसौटी जिंदगी की' से मिली शोहरत, फिर टीवी से दूर हुए सीजेन खान, अब क्या कर रहे हैं?

इसके बाद 2022 में वो सोनी टीवी के शो ‘अपनापन- बदलते रिश्तों का बंधन’ में नजर आए. इसमें उन्होंने राजश्री ठाकुर के साथ लीड रोल निभाया था.  हालांकि, ‘अपनापन’ को उम्मीद के मुताबिक लंबा रन नहीं मिल पाया. शो प्रीमियर के करीब पांच महीने बाद ही नवंबर 2022 में ऑफ एयर हो गया. शो के जल्दी खत्म होने से सीजेन निराश जरूर हुए, क्योंकि वो अपने किरदार से काफी जुड़ गए थे, लेकिन उन्होंने इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए आभार भी जताया.

शोबिज से दूर हैं एक्टर
‘अपनापन’ के खत्म होने के बाद से सीजेन खान ने एक बार फिर टीवी से दूरी बना ली है. आज के दौर में जहां सोशल मीडिया, रील्स और लगातार पब्लिक अपीयरेंस एक्टर्स की लाइफ का हिस्सा बन चुके हैं, वहीं सीजेन इन सबसे काफी दूर रहते हैं. हालांकि, वो अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं.

कसौटी जिंदगी की' से मिली शोहरत, फिर टीवी से दूर हुए सीजेन खान, अब क्या कर रहे हैं?

हाल ही में फिर चर्चा में आए सीजेन
सीजेन खान का नाम जुलाई 2026 में एक बार फिर सुर्खियों में आया. श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी ने एक पॉडकास्ट में दावा किया कि पास्ट में उनका श्वेता के साथ अफेयर था. राजा के इस बयान के बाद सीजेन और ‘कसौटी जिंदगी की’ के दिनों की भी चर्चा होने लगी. हालांकि, सीजेन ने इस विवाद पर कोई खास रिएक्ट नहीं किया. फिलहाल वो अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान दे रहे हैं और अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड अफशीन जहरा के साथ शादी के प्लान के बारे में भी बात कर चुके हैं.

ये भी पढ़ेंः जमानत के बाद रोहित चंदेल से मिलने पहुंचीं को-एक्ट्रेस मदिराक्षी मुंडले, हुईं इमोशनल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *