Headlines

जमानत के बाद रोहित चंदेल से मिलने पहुंचीं को-एक्ट्रेस मदिराक्षी मुंडले, हुईं इमोशनल


टीवी एक्टर रोहित चंदेल को जुलाई में एक 16 साल की नाबालिग लड़की की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया था. उन पर नाबालिग को कथित तौर पर परेशान करने, उसका पीछा करने और मारपीट करने के आरोप लगे थे.एक्टर को POCSO केस में अरेस्ट किया गया था. करीब दो महीने जेल में रहने के बाद रोहित को अब मुंबई सेशंस कोर्ट से जमानत मिल गई है. रोहित के जेल से बाहर आने के बाद उनकी ‘सैराब’ को-एक्ट्रेस मदिराक्षी मुंडले उनसे मिलने पहुंचीं.

जमानत के बाद रोहित चंदेल से मिलने पहुंचीं मदिराक्षी मुंडले
एक्ट्रेस मदिराक्षी मुंडले ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर रोहित चंदेल के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. साथी ही उन्होंने एक इमोशनल लिखा भी और बताया कि वो आखिरकार घर लौट आए हैं. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, फाइनली. मैं बस सोच ही सकती हूं कि मेरे दोस्त ने उन मुश्किल दिनों में क्या महसूस किया होगा और क्या-क्या सहा होगा. वो असहजता, वो इंतजार, और अपनों से दूर रहते हुए उसे किन-किन चीजों का सामना करना पड़ा होगा.’

ये भी पढ़ेंः 18 साल की उम्र में 95 किलो की थीं उपासना कामिनेनी, राम चरण से शादी पर हुई थीं ट्रोल

एक्ट्रेस ने लिखा, ‘किसी ऐसे व्यक्ति को इतनी तकलीफ से गुजरते देखना जिसकी आप परवाह करते हैं और उस दौरान आपके पास बस इंतजार करने, प्रेयर करने और उम्मीद रखने के अलावा कोई रास्ता न हो, ये भी बिल्कुल आसान नहीं होता.’

पोस्ट के आखिरी में उन्होंने लिखा, ‘इसीलिए मेरा सच में मानना ​​है कि हर कहानी को हर नजरिए से सुना जाना चाहिए, हर आवाज को अपनी बात रखने का सही मौका मिलना चाहिए, और किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले हर इंसान को समझा जाना चाहिए. इतने दिनों के इंतजार के बाद… आखिरकार मेरे दोस्त रोहित चंदेल घर आ गए हैं. आज जो राहत और खुशी महसूस हो रही है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.’

पहले किया था सपोर्ट
वहीं, इससे पहले भी रोहित की गिरफ्तारी के टाइम मदिराक्षी उन्हें सपोर्ट करती नजर आई थीं. बता दें, मदिराक्षी मुंडले और रोहित चंदेल ने टीवी शो ‘सैराब’ में एक साथ काम किया है.

ये भी पढ़ेंः 16 साल के हुए काजोल के बेटे युग, एक्ट्रेस ने यूं किया बर्थडे विश





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *