- पीएम शरीफ ने पेट्रोल पर 100 पाकिस्तानी रुपये (PKR) की छूट की घोषणा।
- बढ़ती ईंधन कीमतों से आम जनता को राहत मिलेगी।
- पाकिस्तान में पेट्रोल 375.82 PKR प्रति लीटर, डीजल 403.32 PKR प्रति लीटर के दर से बिक रहा।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार (13 सितंबर, 2026) को अपने देश के नागरिकों के लिए एक विशेष राहत योजना की शुरुआत की घोषणा की है. पीएम शरीफ ने कहा कि इस योजना के तहत देश में मोटरसाइकिल चालकों, रिक्शा और चिंगची मालिकों के साथ-साथ 800 सीसी तक के वाहनों के चालकों और रिक्शा चालकों को पेट्रोल पर 100 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की छूट दी जाएगी.
पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने देश में पेट्रोल के दामों पर यह विशेष छूट का ऑफर मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष और तनाव की वजह से ईंधन की बढ़ती कीमतों से आम जनता को राहत देने के लिए लेकर आई है.
पाकिस्तान में कितने रुपये में बिक रहा एक लीटर पेट्रोल
जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार (11 सितंबर, 2026) को घोषित कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में पेट्रोल अब 375.82 पाकिस्तानी रुपये (PKR) प्रति लीटर के दर से बेचा जा रहा है, जबकि हाई स्पीड डीजल की कीमत बढ़कर 403.32 PKR प्रति लीटर हो गई है.
रिपोर्ट में बताया गया कि शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत में 5.02 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल के दाम में 5.28 PKR प्रति लीटर का इजाफा किया गया है.
वहीं, पाकिस्तान स्टेट ऑयल (PSO) के आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान में लाइट डीजल ऑयल (LDO) की 279.55 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर, जबकि आम जनता के घरेलू उपयोग में आने वाली किरोसिन ऑयल (SKO) 324.35 PKR प्रति लीटर की दर से बिक रही है.
कराची में क्या है विभिन्न ईंधनों के दाम?
PSO की रिपोर्ट की मुताबिक, पाकिस्तान के सबसे बड़े शहरों में से एक कराची में लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) यानी घरेलू गैस की कीमत 258.65 पाकिस्तानी रुपये (PKR) प्रति किलोग्राम है. इसके साथ ही, इंटरनेशनल स्ट्रैंडर्ड पेट्रोल ग्रेड यूरो 5 प्रीमियर ईंधन 375.82 PKR प्रति लीटर, प्रीमियर मोटर गैसोलिन यूरो 5 ऑक्टेन+ 395 PKR प्रति लीटर और यूरो 5 हाई-सिटेन डीजल 403.32 प्रति लीटर के दर से मिल रहा है.
वहीं, पाकिस्तान की ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी की तरफ से 31 अगस्त, 2026 को जारी अधिसूचना के मुताबिक, पाकिस्तान में 11.8 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के लिए 3.052.09 पाकिस्तानी रुपये निर्धारित किया गया है.
यह भी पढ़ेंः ‘मोदी जी आपने चीन के सामने…’, जिनपिंग संग मीटिंग पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
