Headlines

पहले वंदे मातरम्, फिर जन गण मन, भारत-अफगानिस्तान मैच में BCCI की नई पहल


भारत और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. टॉस के बाद मैदान पर अनोखा नजारा देखने को मिला. भारतीय खिलाड़ियों ने पहले राष्ट्रगीत वंदे मातरम गया. फिर परंपरा के मुताबिक, राष्ट्रगान जन गण मन गाया गया. 

पहले टी20 के टॉस के बाद, मैच शुरू होने से ठीक पहले 3 मिनट 10 सेकंड राष्ट्रगीत वंदे मातरम गाया गया. इसके बाद 52 सेकंड राष्ट्रगान जन गण मन गाया गया. इस दौरान अरुण जेटली स्टेडियम का नजारा देखने लायक था. सोशल मीडिया पर बीसीसीआई की इस नई पहल का वीडियो वायरल हो रहा है. क्रिकेट फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं.

पहले टी20 में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी नहीं खेल रहे हैं. स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को भी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है. वहीं संजू सैमसन की वापसी हुई है. अफगानिस्तान की टीम तीन स्पिनर्स के साथ उतरी है. साथ ही नबी स्पिन के चौथे विकल्प हैं.

पहले टी20 में भारत की प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती

पहले टी20 में अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन- इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद और फजलहक फारूकी

यह भी पढ़ें- 

IND vs AFG 1st T20: पहले टी20 में भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में नहीं मिली जगह





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *