Headlines

IND vs AFG 1st T20 Highlights: 43 पर गिरे 5 विकेट, फिर उमरजई और नबी ने पलटा मैच; अफगानिस्तान ने दिया 157 का लक्ष्य


दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी20 में मेजबान अफगानिस्तान ने मेहमान टीम इंडिया को 157 रनों का लक्ष्य दिया है. अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही थी. 43 रनों पर 5 विकेट गिर गए थे, लेकिन फिर भी 16 ओवर में स्कोर 120 रन था. 17वें ओवर में 7 और 18वें ओवर में 3 रन ही बने. हालांकि, अंतिम ओवर में 21 रन बने, और अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 156 रन पर पहुंच गई. अजमतुल्लाह उमरजई ने शानदार बैटिंग की. वह 44 गेंद में 64 रनों पर नाबाद लौटे. 

पावरप्ले में गिर गए थे 5 विकेट

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही थी. पावरप्ले में ही आधी टीम पवेलियन लौट गई थी. ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज जीरो पर आउट हुए. कप्तान इब्राहिम जादरान 11 रनों पर रन आउट होकर पवेलियन लौटे. फिर गुलबदीन नैब 02 और हारविश रसूली 02 रन बनाकर आउट हुए. वहीं सेदिकुल्लाह अटल एक चौके और एक छक्के की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए. 6 ओवर में 43 के स्कोर पर अफगानिस्तान ने 5 विकेट गंवा दिए थे. 

अंत में फिर लड़खड़ाई अफगानिस्तान की पारी 

शुरुआती झटकों से अफगानिस्तान को अजमतुल्लाह उमरजई और मोहम्मद नबी ने उबार दिया था. दोनों ने 56 गेंद में 83 रनों की साझेदारी की. उमरजई ने 39 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. उमरजई 44 गेंद में 64 रनों पर नाबाद लौटे. उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए. वहीं मोहम्मद नबी 27 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए. उनके बल्ले से 2 चौके और 2 छक्के निकले.

16 ओवर में अफगानिस्तान का स्कोर 120 हो गया था. हालांकि, इसके बाद 17वें ओवर में 7 रन, 18वें ओवर में 3 रन और 19वें ओवर में 5 रन ही बने. हालांकि, अंतिम ओवर शिवम दुबे को सौंपा गया, जिसमें 21 रन बने. मुजीब उर रहमान  तीन गेंद में 9 और उमरजई 44 गेंद में 64 रनों पर नाबाद रहे.

भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में सिर्फ 19 रन देकर तीन विकेट चटकाए. जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 26 रन देकर एक विकेट निकाला. वहीं वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर एक विकेट झटका. अक्षर पटेल को भी एक विकेट मिला, लेकिन उन्होंने 4 ओवर में  27 रन दिए. शिवम दुबे ने एक ओवर में 21 और नितीश कुमार रेड्डी ने दो ओवर में 30 रन लुटाए.

यह भी पढ़ें- 

पहले वंदे मातरम्, फिर जन गण मन, भारत-अफगानिस्तान मैच में BCCI की नई पहल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *