इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के छात्रों और पूर्व छात्रों के पास नौकरी पाने का शानदार मौका है. विश्वविद्यालय का कैंपस प्लेसमेंट सेल 17 और 18 सितंबर 2026 को दो दिवसीय मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने जा रहा है. यह आयोजन IGNOU के बी.आर. आंबेडकर कन्वेंशन सेंटर, मैदान गढ़ी, नई दिल्ली में होने वाला है. उम्मीदवारों की रिपोर्टिंग सुबह 10 बजे से शुरू होगी. इस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन Confederation of Indian Industry (CII) और Axis Bank Sales Academy (ASA) के सहयोग से किया जा रहा है. इसमें बैंकिंग, ई-कॉमर्स, हेल्थकेयर, फिनटेक, लॉजिस्टिक्स, मैन्युफैक्चरिंग और ह्यूमन रिसोर्स जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलने वाले हैं.
ये कंपनियां होंगी शामिल
17 और 18 सितंबर को होने वाले इस सर्विस सेक्टर जॉब ड्राइव में कई बड़ी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं. इनमें Axis Bank, Samsung, iEnergizer, Cogent E Services, Tata Play Fiber, Ather और 1Point1 Solutions शामिल हैं. अलग-अलग कंपनियों में कस्टमर सपोर्ट, सेल्स, बैंकिंग वॉइस प्रोसेस, प्री-सेल्स और अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी.
Axis Bank में 200 से ज्यादा वैकेंसी
प्लेसमेंट ड्राइव का एक खास आकर्षण Axis Bank Sales Academy का विशेष भर्ती अभियान है. यह 17 सितंबर को आयोजित होगा. इसके तहत Officer Sales (OS1) के लिए 200 से अधिक वैकेंसी हैं. इस भर्ती में किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उम्र सीमा 21 से 28 वर्ष रखी गई है. वहीं 0 से 9 महीने तक का कार्य अनुभव स्वीकार किया जाएगा. चयन प्रक्रिया में रिज्यूमे शॉर्टलिस्टिंग, असेसमेंट टेस्ट/इंटरव्यू, पांच दिन की वर्चुअल ट्रेनिंग और उसके बाद फाइनल ऑनबोर्डिंग शामिल है.
ये भी पढ़ें- DUSU छात्रसंघ अध्यक्ष को क्या सुविधाएं मिलती हैं, क्या सैलरी भी मिलती है?
कौन ले सकता है हिस्सा?
यह ड्राइव IGNOU के छात्रों और एलुमनाई के लिए है. उम्मीदवारों के पास अच्छी क्मयूनिकेशन स्किल्स और बेसिक कम्प्यूटर नॉलेज होना जरूरी बताया गया है. इच्छुक उम्मीदवारों को पहले से रजिस्ट्रेशन करना होगा. प्लेसमेंट ड्राइव में जाते समय उम्मीदवारों को अपना updated resume/CV, सरकारी फोटो ID, पासपोर्ट साइज फोटो और शैक्षणिक एवं अनुभव प्रमाणपत्रों की प्रतियां साथ रखनी होंगी.
छात्रों को मिलेगा फायदा
IGNOU का यह मेगा प्लेसमेंट ड्राइव खास तौर पर उन छात्रों और पूर्व छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है, जो पढ़ाई के साथ करियर की शुरुआत या बेहतर नौकरी की तलाश में हैं. अलग-अलग सेक्टर की कंपनियों की भागीदारी से उम्मीदवारों को एक ही जगह पर कई रोजगार विकल्प तलाशने का मौका मिलेगा.
ये भी पढ़ें- हिमाचल के स्कूलों में बदलेगा यूनिफॉर्म का रंग, टीचर्स के लिए भी नया ड्रेस कोड
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
