कॉकरोच जनता पार्टी और उसके संस्थापक अभिजीत दीपके ने कथित पेपर लीक को लेकर MPSC अभ्यर्थियों के प्रोटेस्ट में शामिल होने का ऐलान किया है. अब इस पर महाराष्ट्र के मंत्री योगेश कदम ने अभिजीत दीपके को घेरा है. उन्होंने कहा कि अगर अभिजीत दीपके को लगता है कि अब वे भविष्य के सभी आंदोलनों का नेतृत्व करेंगे और उनकी बात ही आखिरी तौर पर मानी जाएगी तो ये उनकी गलतफहमी है. वे अब हर मसले को सियासी रंग देने का प्रयास कर रहे हैं.
हर चीज गलत तरीके से नहीं होती- योगेश कदम
एकनाथ शिंदे गुट के मंत्री योगेश कदम ने मीडिया से बातचीत में कहा, ”मुझे लगता है कि अभिजीत दीपके को गलतफहमी है कि दिल्ली में किए गए प्रदर्शन और उसके बाद सरकार की ओर लिए लिए गए एक्शन की वजह से, अब वे भविष्य के सभी आंदोलनों का नेतृत्व कर सकते हैं और उनकी बात ही आखिरी होगी. हर चीज गलत तरीके से नहीं होती.”
Khed, Maharashtra: On the MPSC and paper-leak issue, MoS Yogesh Kadam says, “I feel Abhijeet Dipke has a misconception that because of the agitation he held in Delhi and the subsequent action taken by the government there, they can now lead all future agitations and whatever they… pic.twitter.com/fq3JUFJgLN
— IANS (@ians_india) September 14, 2026
हर मामले पर राजनीति करेंगे तो समर्थन कम होता जाएगा- योगेश कदम
उन्होंने आगे कहा, ”मुझे लगता है कि वे अब हर मुद्दे पर राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं. उनका पूरा रवैया राजनीतिक रूप से प्रेरित कदम उठाने पर फोकस लगता है. अगर ऐसे लोगों की सोशल मीडिया पर अच्छी फॉलोइंग है और युवा उन्हें ऑनलाइन फॉलो करते हैं, तो यह अच्छी बात है लेकिन अगर वे हर मामले का राजनीतिकरण करने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें अभी जो समर्थन मिल रहा है, वह धीरे-धीरे कम हो जाएगा और उन्हें इसका पता भी नहीं चलेगा.
‘MPSC का कामकाज सीनियर IAS अफसरों के नेतृत्व में हो’
उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल पेपर लीक के मुद्दे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिला था और हम भी व्यक्तिगत रूप से प्रयास कर रहे हैं. इस मामले में जरूरी सुधारों के बारे में मेरी राय है कि MPSC बोर्ड के चेयरमैन और सेक्रेटरी IAS अधिकारी होने चाहिए. उन्होंने कहा, ”MPSC का कामकाज सीनियर IAS अफसरों के नेतृत्व में होना चाहिए. साथ ही सुरक्षा की देखरेख के लिए एक IPS अधिकारी को नियुक्त किया जाना चाहिए.”
एशिया कप ट्रॉफी विवाद: AIMIM नेता वारिस पठान की दो टूक, ‘वो हाथ जो…’
