Headlines

Watch: ट्रॉफी ‘चोरी’ कर मोहसिन नकवी ने बटोरी वाहवाही, ‘गुड जॉब सर, वो…’


रविवार (13 सितंबर) को 2026 महिला एशिया कप के फाइनल में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर खिताब जीता. इसके बाद टीम इंडिया ने एशियाई क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली. वह एसीसी के साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के भी अध्यक्ष और पाकिस्तान सरकार में मंत्री भी हैं. पिछले साल पुरुष भारतीय टीम ने भी नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया था.

इन घटिया हरकतों के बाद एसीसी चेयरमैन की जमकर आलोचना हो रही है. पिछले पुरुष एशिया कप में भी फैंस ने उन्हें जमकर लताड़ा था. अब महिला एशिया कप के बाद भी वह फैंस के निशाने पर हैं, लेकिन एक तबका ऐसा भी है जो उनकी तारीफ कर रहा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मोहसिन नकवी की ट्रॉफी चोरी करने के लिए तारीफ कर रहा है. 

गुड जॉब सर, वो ट्रॉफी के लायक नहीं थे 

वीडियो में शख्स ने कहा, “मोहसिन नकवी जिंदाबाद. गुड जॉब सर, हम आपसे खुश हैं. वो इस ट्रॉफी के लायक नहीं हैं. मोहसिन नकवी जिंदाबाद. हम आपको प्यार करते हैं. आप महान आदमी हैं. आप अच्छा कर रहे हैं. इसको जारी रखिए.”

वीडियो पर भड़के फैंस 

वीडियो के कमेंट में लोग भड़कते हुए नजर आए. एक यूजर ने लिखा, “भाई इनकी ये छोटी-छोटी खुशियां हैं उसी डेलुलू में जीने दो इन्हें क्या पता कब वो भी छिन जाए.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “पाकिस्तानी फैंस को पता है कि यही इकलौता तरीका है ट्रॉफी लेने का.” एक और यूजर ने लिखा, “ट्रॉफी चोर. पाकिस्तान जीत नहीं सकता, तो ये भारत से चुरा लेते हैं. यह उनके लिए आम बात है.”

फाइनल में भारत की एकतरफा जीत

खिताबी मुकाबले में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की. पहले बैटिंग करने के बाद टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन बनाए. शेफाली वर्मा ने 9 चौके और 2 छक्के लगाकर 68 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. स्मृति मंधाना ने 59 रन बनाए. दोनों ने पहले विकेट के लिए 129 (77 गेंद) रनों की साझेदारी की. फिर चेज के लिए उतरी श्रीलंका 20 ओवर में सिर्फ 111 रन पर सिमट गई. इस पारी में भारत के लिए श्री चरणी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. 

 

यह भी पढ़ें: भारत का दौरा करेगी PAK टीम, चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबला; जारी हुआ शेड्यूल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *