पाकिस्तान को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले गए तीसरे टेस्ट में 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. इस हार के साथ पाक टीम ने 0-3 से सीरीज गंवाई. अब शर्मनाक प्रदर्शन के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने पाक टीम को डबल झटका देते हुए एक साथ 2 सजा दी हैं. बर्मिंघम टेस्ट में स्लो ओवर-रेट बनाए रखने के कारण पाकिस्तान पर मैच फीस का 50% प्रतिशत जुर्माना लगा और 11 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स काटे गए.
आईसीसी ने एक रिलीज जारी कर बताया कि एडजबेस्टन टेस्ट के दौरान दिए गए वक्त को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान लक्ष्य से 11 ओवर पीछे रहा, जिसके चलते टीम पर मैच शुल्क का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र में 11 अंकों की कटौती की गई.
ऑन-फील्ड अंपायर पॉल राइफल और क्रिस गैफेनी, तीसरे अंपायर अल्लाहुद्दीन पालेकर और चौथे अंपायर रसेल वॉरेन के आरोप लगाने के बाद आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के रंजन मदुगल्ले ने यह प्रतिबंध लगाया. 11 प्वाइंट्स कटने से पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है.
A further blow for Pakistan who have been hit with a pair of sanctions following their loss to England in the third #WTC27 contest in Birmingham.https://t.co/4pBrDK5K7n
— ICC (@ICC) September 14, 2026
टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे 9वें पायदान पर है. टीम का प्वाइंट्स प्रतिशत सिर्फ 4.63 का रह गया है. चक्र में लगातार हार के चलते वैसे ही पाकिस्तान को प्वाइंट्स नहीं मिल पा रहे थे, जो कुछ थे वो जुर्माने में कट गए.
यह भी पढ़ें: आखिर कब तक? संजू सैमसन पर भड़के 2 दिग्गज, दिया रिएलिटी चेक
पाकिस्तान को किस नियम के तहत मिली सजा?
आईसीसी के प्लेयर्स और प्लेयर सपोर्ट स्टाफ के लिए आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, खिलाड़ियों पर हर ओवर के लिए होने वाली देरी के लिए उनकी मैच फीस का 5% जुर्माना लगाया जाता है. इसमें अधिकतम जुर्माना मैच फीस के 50 प्रतिशत तक सीमित है.
इसके अलावा, आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के नियमों के अनुच्छेद 16.11.2 के अनुसार, हर ओवर कम होने पर एक अंक का जुर्माना लगता है, जिसके कारण पाकिस्तान के कुल अंकों में से 11 WTC प्वाइंट्स काट लिए गए. यहां से तो पाकिस्तान के लिए फाइनल में पहुंचना लगभग असंभव ही दिख रहा है.
यह भी पढ़ें: भारतीय क्रिकेटर के पिता ने मोहसिन नकवी और पाकिस्तान को सुनाई दो टूक
