बंगाल की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अब टीएमसी के बागी गुट ने भी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. ऋतब्रत बनर्जी गुट ने मुस्लिम चेहरों पर दांव लगाया है. नंदीग्राम से मोहम्मद एतेशामुल हक और रेजीनगर से सफीउद्दीन शेख को प्रत्याशी बनाया है. एक दिन पहले रविवार को ममता बनर्जी ने भी उपचुनाव के लिए अपने कैंडिडेट की घोषणा की थी.
ममता खेमे ने किसे दिया टिकट?
तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी खेमे ने नंदीग्राम सीट से संचिता प्रधान और रेजिनगर से रबीउल आलम चौधरी को प्रत्याशी बनाया है. इससे पहले ऋतब्रत बनर्जी ने दावा किया था कि अगर ममता बनर्जी खुद नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ती हैं तो वह अपना उम्मीदवार नहीं उतारेंगे, लेकिन उनके चुनाव नहीं लड़ने के बाद अब बागी गुट ने अपने कैंडिडेट मैदान में उतार दिए हैं.
कांग्रेस भी कर चुकी प्रत्याशियों की घोषणा
कांग्रेस भी पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है. पार्टी ने रेजीनगर विधानसभा सीट से मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि नंदीग्राम सीट से मिलन प्रधान को मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने इस सीट पर मुस्लिम चेहरे पर दांव खेलकर सामाजिक समीकरण को साधने की कोशिश की है. टीएमसी के बागी गुट से भी मुस्लिम चेहरा सामने आने के बाद मुकाबला और दिलचस्प हो गया है.
क्यों हो रहा उपचुनाव?
विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और भबानीपुर से चुनाव लड़ा था और दोनों जगह से जीत हासिल की थी. उन्होंने नंदीग्राम सीट छोड़ दी थी, जिसके चलते यहां उपचुनाव हो रहा है. उधर, आम जनता उन्नयन पार्टी भी नौदा के अलावा रेजिनगर सीट से जीते थे. उन्होंने नौदा सीट बरकरार रखी थी और रेजिनगर को छोड़ दिया था.
TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान
कब होगी वोटिंग?
चुनाव आयोग की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 9 अक्टूबर को रिजल्ट की घोषणा होगी. नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 16 सितंबर है. चुनाव से जुड़े जिलों में आचार संहिता लागू हो गई है.
अमित शाह के UCC ऐलान पर ओवैसी ने दिया चैलेंज – ‘हिम्मत है तो…’
