Headlines

महाराष्ट्र CM के घर पर अमित शाह ने मनाया गणेश उत्सव, अमृता फडणवीस ने किया वेलकम


महाराष्ट्र दौरे पर मौजूद गृहमंत्री अमित शाह ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर सापत्निक राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर गणेश चतुर्थी के मौके पर पूजा अर्चना की. इस दौरान देवेंद्र फडणवीस की पत्नी  अमृता फडनवीस ने अमित शाह और उनकी पत्नी को तिलक लगाया साथ ही उनकी आरती भी उतारी. इसके बाद गृहमंत्री गणेश भगवान की पूजा अर्चना करते हैं. इससे जुड़ा वीडियो सामने आया है. 

वीडियो में अमित शाह सीएम आवास पर अपनी पत्नी के साथ आते नजर आ रहे हैं. इसके बाद देवेंद्र फडणवीस उनको तिलक लगाती है, फिर उनकी आरती उतराती हैं. फिर वह गणेश जी जहां विराजित हैं, उस कमरे में जाते हैं. वहां दोनों एक साथ बप्पा की पूजा अर्चना करते हैं. इस दौरान राज्य के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंद भी वीडियो में नजर आ रहे हैं. 

गणेश प्रतिमा का गिफ्ट देवेंद्र फडणवीस ने अमित शाह को दिया

पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस गृहमंत्री अमित शाह का शाल उड़ाकर स्वागत करते हैं, और उन्हें गणपति भगवान की प्रतिमा अर्पित करते हैं. वहीं, अमित शाह की पत्नी को भी अमृता फडणवीस गिफ्ट देती हैं. इसके अलावा वीडियो में इस दौरान मुख्यमंत्री की बेटी भी नजर आ रही हैं.

लालबागचा राजा और एकनाथ शिंदे के घर भी की पूजा अर्चना

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह वर्तमान में 12 से 14 सितबर 2026 तक मुंबई के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. दौरे के आखिरी दिन और गणेश चतुर्थी के मौके पर उन्होंने लालबागचा राजा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर जाकर गणपति बप्पा के दर्शन और पूजन किया.

लालबाग चा राजा के दर पर सापरिवार अमित शाह पहुंचे. इनमें उनके बेटे और आईसीसी चेयरमैन जय शाह भी शामिल रहे. वीडियो में अमित शाह अपने पोते को गोद में लिए हुए दिखाई दिए. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *