Headlines

‘एशिया की बादशाहत, भारत दुनिया की…’, BRICS के बाद अमेरिकी एक्सपर्ट की भविष्यवाणी


भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को लेकर एक तरफ दुनिया हैरान है तो वहीं दूसरी ओर अमेरिका के जाने-माने अर्थशास्त्री और कोलंबिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जेफ्री सैक्स (Jeffrey Sachs) ने बड़ा दावा किया है. उनके मुताबिक आने वाले दशकों में भारत- चीन दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं बन सकते हैं. इस बदलाव से वैश्विक आर्थिक शक्ति का केंद्र एक बार फिर दक्षिण एशिया की ओर लौट सकता है.

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में जेफरी ने कहा कि भारत और चीन के बीच बेहतर सहयोग दुनिया को एक ऐसी व्यवस्था की ओर ले जा सकता है, जहां किसी एक देश का दबदबा नहीं होगा. उनके मुताबिक अगले 25 साल से भी कम समय में भारत और चीन दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शुमार हो सकते हैं. ऐसा होने पर अमेरिका तीसरे पायदान पर घिसक सकता है. 

भारत की ताकत का लोहा माना 
जेफ्री के मुताबिक इस सदी के किसी भी चरण में भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की क्षमता रखता है. उन्होंने भारत की बढ़ती आबादी और चीन में जनसंख्या वृद्धि की रफ्तार कम होने को भी इस बदलाव का एक अहम कारण माना है. उनके मुताबिक भारत की तेज ग्रोथ आने वाले समय में देश की वैश्विक स्थिति को और मजबूत कर सकती है.

चीन को भी मिलेगा फायदा
भारत-चीन संबंधों पर अर्थशास्त्री ने कहा कि अगर नई दिल्ली और बीजिंग आर्थिक स्तर पर सहयोग बढ़ाते हैं तो इसका असर सिर्फ दोनों देशों तक सीमित नहीं रहेगा. व्यापार, विदेशी निवेश, तकनीकी साझेदारी और वैश्विक सप्लाई चेन में सहयोग से दोनों अर्थव्यवस्थाओं को फायदा मिल सकता है. उनका कहना है कि चीन के लिए भी भारत की आर्थिक सफलता फायदेमंद हो सकती है, क्योंकि इससे दुनिया में शक्ति का संतुलन अधिक बहुध्रुवीय बन सकता है.

फिर से एशिया बनेगा दुनिया का शक्ति केंद्र
जेफ्री के मुताबिक BRICS वैश्विक अर्थव्यवस्था में बड़ी हिस्सेदारी रखता है और दुनिया में शक्ति के संतुलन को बढ़ाने में भूमिका निभा सकता है. उनका मानना है कि अब अमेरिका, चीन, भारत और रूस जैसे बड़े देश अंतरराष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण शक्ति केंद्र बन चुके हैं. वैश्विक अर्थव्यवस्था का केंद्र धीरे-धीरे फिर से एशिया की ओर लौट रहा है. इतिहास में लंबे समय तक एशिया आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है.

ये भी पढ़ें

3 दिन, 15 द्विपक्षीय बैठकें, दिल्ली ब्रिक्स में दिखा पीएम मोदी की कूटनीति का दम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *