Headlines

‘खाना खाओ बिल मैं दूंगा’, उन्नाव के यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी का सऊदी अरब से बड़ा ऐलान


उन्नाव के फेमस यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी ने अपने जन्मदिन पर सऊदी अरब से बड़ा ऐलान किया. अनुराग द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर वायरल किया, जिसमें अनुराग ने 5 लोकेशन में कुछ डिशेज बताईं और अपने नाम से खाने और बिल स्वयं देने की बात कही. 

दरअसल, यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी क्रूज में लग्जरी शादी कर चर्चा में आए थे, जिसके बाद अनुराग के ठिकानों पर ED की टीम ने छापेमारी की थी और लग्जरी कारों के काफिले के साथ ही बैंक अकाउंट भी सीज किया था. उन्नाव के नवाबगंज के रहने वाले और आईपीएल से जुड़े मामलों में प्री डिक्शन करने वाले चर्चित यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी ने अपने 26वें जन्मदिन पर रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर अनोखे अंदाज में लोगों को जन्मदिन की पार्टी दी. 

मल्टी लेवल पार्किंग, कैशलेस बीमा से टैबलेट तक… CM योगी की वकीलों को सौगात

सऊदी अरब से अनुराग ने पोस्ट किया वीडियो

सऊदी अरब से पोस्ट किए गए वीडियो में अनुराग द्विवेदी ने उन्नाव समेत पूरे भारत के लोगों के लिए अलग-अलग खाद्य पदार्थ मुफ्त में खाने की घोषणा की. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की शुरुआत अनुराग द्विवेदी ने दुर्गा माता, नवाबगंज स्थित कुशैरी देवी माता की जय बोलकर की.

इसके बाद उन्होंने कहा कि आज उनका 26वां जन्मदिन है और इस मौके पर वह नवाबगंज, उन्नाव, उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लोगों को अपनी तरफ से जन्मदिन की पार्टी दे रहे हैं. सोशल मीडिया में वायरल पोस्ट कर अनुराग द्विवेदी ने कहा की नवाबगंज में अनंत भोग में मसाला डोसा खाने वाला कोई भी व्यक्ति उनके जन्मदिन पर मुफ्त में खा सकता है.

इसी तरह नवाबगंज पुलिस चौकी के पास द्वारका का भटूरा, तिवारी के समोसे और दुर्गा मंदिर रोड के पास प्रसिद्ध सुभाष की टिक्की भी अनुराग ने अपने नाम पर खाने वालों के लिए मुफ्त करने की घोषणा की. 

लोगों से की फायदा उठाने की अपील

अनुराग ने उन्नाव शहर में स्पाइसी हेवन के पिज्जा का भी जिक्र करते हुए कहा कि उनके नाम से पिज्जा खाने वालों को इसके लिए भुगतान नहीं करने को कहा. वहीं वीडियो में उन्होंने कहा कि लखनऊ-कानपुर हाईवे से सफर करने वाला कोई भी व्यक्ति इन ऑफरों का फायदा उठाकर अपनी तरह से जन्मदिन की पार्टी में शामिल हो सकता है. 

अनुराग द्विवेदी अपनी तरफ से लोगों के लिए बर्थडे पार्टी बताया और कहा कि सभी लोग बढ़िया तरीके से इसका आनंद लें. वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अनुराग ने कहा की उन्होंने कलयुग में 26 साल पूरे कर लिए हैं और इससे बड़ी कामयाबी उनके लिए कोई नहीं हो सकती.

बता दें कि कुछ महीने पहले केडी) की टीम ने अनुराग द्विवेदी के घर पहुंचकर छापेमारी की थी. उस दौरान उनके पास महंगी गाड़ियों समेत कई संपत्तियां होने की जानकारी सामने आने की बात कही गई थी.

राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसानों का हल्ला बोल, ग्रेटर नोएडा में हुई महापंचायत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *