बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नफीसा अली स्टेज 4 कैंसर से जूझ रही हैं. ऐसे में उन्होंने अपना लेटेस्ट हेल्थ अपडेट दिया है. वो इसके ट्रीटमेंट के लिए हॉस्पिटल में एडमिट हैं जहां पर उनकी कैंसर से जंग जारी है. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, एक्ट्रेस के कैंसर का इंफेक्शन बढ़ गया है. ये उनका ओवेरियन और पेरिटोनियल कैंसर अब लीवर तक पहुंच गया है, जिसके बाद डॉक्टर्स ने भी इलाज का तरीका बदल दिया है.
नफीसा अली ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
दरअसल, नफीसा अली ने इंस्टाग्राम पर हॉस्पिटल से अपनी फोटो शेयर की है. वो हॉस्पिटल के बेड पर नजर आईं. इसे साझा करने के साथ ही एक्ट्रेस ने अपना हेल्थ अपडेट भी दिया है. इसके साथ उन्होंने जानकारी शेयर की और लिखा, ‘मेरा ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल चेंज हो चुका है और अब मुझे टारगेटेड थेरेपी पर रखा गया है. नेक लड़ाई लड़ रही हूं. मुझे सपोर्ट और एनर्जी देने के लिए बहुत शुक्रिया.’
69 साल की अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘आसान भाषा में कहें तो PET/CT से पता चला कि ओवेरियन/पेरिटोनियल कैंसर बढ़ गया है और लीवर पर नए गांठ बन गए हैं.’
यह भी पढ़ें: आमिर खान-माधुरी दीक्षित का 36 साल पुराना गाना, डायरेक्टर को नहीं था पसंद, फिर बना कल्ट
3 बार रेमिशन में जा चुकी हैं नफीसा अली
गौरतलब है कि नफीसा अली तीन बार रेमिशन में जा चुकी हैं. उन्होंने कुछ समय पहले खुद इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि उनका ओवेरियन कैंसर चौथे फेस में पहुंच गया है. वो अपनी बीमारी के दौरान तीसरी बार रेमिशन में गई थीं. अब उनके ट्रीटमेंट और थेरेपी का तरीके में भी बदलाव किया गया है.
नफीसा की पोस्ट सामने आने के बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक उनका हौसला बढ़ा रहे हैं और उनके जल्द ही ठीक होने की कामना कर रहे हैं. लोगों ने भरोसा भी जताया कि वो इस लड़ाई को जल्द ही जीत लेंगी. फराह खान अली जूलरी डिजाइनर ने उनका हौसला बढ़ाते हुए लिखा, ‘आप इस लड़ाई को लड़ लोगी और जीतोगी भी. हार नहीं मानना है. आपको ढेर सारा प्यार और प्रार्थनाएं.’
यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ 250 करोड़ कमाने के बाद भी इस तेलुगु फिल्म का कुछ नहीं बिगाड़ पाई, जानें कलेक्शन
नफीसा अली को कब हुआ कैंसर?
नफीसा अली को पहली बार साल 2018 में कैंसर के बारे में पता चला था. उन्हें उन्हें स्टेज 3 पेरिटोनियल और ओवेरियन की जानकारी मिली थी. उन्होंने गोवा में रहते हुए अपना इलाज करवाया था और इससे लंबी लड़ी थी. जुलाई 2026 में उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कैंसर की इस जर्नी के बारे में बात भी की थी और बताया था, ‘कैंसर ऐसी बीमारी है, जो परिवार को तोड़ देती है. ये आपकी आर्थिक स्थिति को भी बर्बाद कर देती है. ये मेरे जीवन का सबसे डरावना सफर रहा है. क्योंकि पहले मैं दुनिया के लिए लड़ सकती थी लेकिन अब अपनी जिंदगी के लिए लड़ रही हूं.’
नफीसा अली का प्रोफेशनल फ्रंट
कैंसर से जंग लड़ने के बाद भी नफीसा अली ने काम करना जारी रखा. उनके प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात की जाए तो एक्ट्रेस को आखिरी बार साल 2022 में सूरज बड़जात्या का फिल्म ‘ऊंचाई’ में देखा गया था. इसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन की पत्नी का रोल प्ले किया था. वो फिल्म ‘द स्लाइस ऑफ लाइफ’ में भी नजर आ चुकी हैं.
