शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी में इतनी हिम्मत है तो उन्हें पहले महिलाओं के खाते में पैसे भेजने बंद कर देने चाहिए, उसके बाद उन्हें पता चलेगा कि कितनी महिलाएं उनको दिल से वोट देती हैं. हमें धमकी देने की जरुरत नहीं है.
संजय राउत ने पीएम मोदी के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि, ‘ये धमकियां मत दीजिए, प्रधानमंत्री जो धमकियां दे रहे हैं अगर आप समर्थन नहीं करेंगे तो नुकसान होगा.. अगर हिम्मत है तो बीजेपी सरकारों में चुनाव से पहले आप जो महिलाओं को योजनाएं देते हैं दस हजार रुपये उनके खाते में देते हो.. महाराष्ट्र में लाडली बहन योजना में 2-2 हजार रुपये देते हो, ये सब बंद करो.
संजय राउत ने पीएम मोदी को दी चुनौती
शिवसेना UBT नेता ने कहा कि आप जो ये खुराक दे रहे हो, सरकारी पैसों से महिलाओं को वो बंद करके दिखाइए. फिर आपको पता चलेगा महिलाएं आपके साथ..आपकी पार्टी और आपके पीछे कितनी है. कितने आपको वोट कर रहे हैं. ये सब पैसों का खेल चल रहा है.
महिलाओं के वोट जो ख़रीद रहे हैं ना..महाराष्ट्र से लेकर पूरे देश में..लाडली बहन योजना, कभी लाडकी बहन योजना.. कभी बिहार में महिलाओं के खातों में भेजते हो उससे महिलाओं के वोट आपको मिलते हैं. आप ये बंद करके दिखाइए.. और फिर चुनाव में जाओ. फिर आपको पता चलेगा कि कितनी महिलाएँ आपको मन से वोट देती है.
Maharashtra News: ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ पर नितेश राणे का बड़ा बयान, कहा- नौकरियों में हिंदुओं को…
पीएम मोदी ने कही ये थी ये बात
दरअसल गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए विरोधी दलों को आड़े हाथों लिया था. उन्होंने कहा कि अगर हम सब मिलकर इस बिल को पास कराएंगे तो इससे सभी को फायदा होगा. हमारे देश में जबसे महिला आरक्षण को लेकर चर्चा हुई और जब-जब चुनाव आया महिलाओं ने इसका विरोध करने वालों को माफ नहीं किया. उनका हाल बुरे से बुरे किया है.
पीएम मोदी ने कहा कि हम अगर देश की नारी को कुछ दे रहे हैं तो ये उनका हक है. इतने बड़े वर्ग को हिस्सेदारी से रोकने में ताक़त क्यों लगा रहे हैं. उनके जुड़ने से हमारी ताक़त बढ़ेगी. पीएम मोदी ने कहा कि अगर इसमें फिर से देरी हुई तो इसका ज़िम्मेदार पूरी तरह से विपक्ष होगा.
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: 12 मई को वोटिंग, उद्धव ठाकरे फिर बनेंगे MLC? कांग्रेस का बड़ा ऐलान
