Headlines

सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी


सोशल मीडिया पर सीमा हैदर और सचिन मीणा का एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. सचिन घर के बाहर खाली प्लॉट में क्रिकेट खेलते दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान सीमा भी वहां पहुंच जाती हैं और सचिन से बैट लेकर खुद बल्लेबाजी करने लगती हैं. इसके बाद सीमा ने बल्ला कुछ इस अंदाज में घुमाया कि गेंद दूर जा पहुंची और वह खुशी से सिक्स-सिक्स चिल्लाने लगीं.

सचिन के हाथ से बैट लिया और खुद बन गईं बल्लेबाज

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सचिन मीणा घर के बाहर खाली जगह पर क्रिकेट खेल रहे हैं. वह अपने अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे होते हैं, तभी सीमा वहां पहुंचती हैं. सीमा की नजर जैसे ही क्रिकेट के बल्ले पर पड़ती है, वह सचिन से बैट ले लेती हैं.

इसके बाद सीमा पूरे जोश के साथ बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हो जाती हैं. सामने से गेंद आती है और सीमा बल्ला घुमाकर जोरदार शॉट लगा देती हैं. गेंद दूर जाते ही सीमा का उत्साह देखते ही बनता है.

शॉट लगा तो खुशी से बोलीं- सिक्स, सिक्स

सीमा शॉट लगाने के बाद बिल्कुल क्रिकेटर वाले अंदाज में जश्न मनाने लगती हैं. वह जोर-जोर से ‘सिक्स, सिक्स’ चिल्लाती दिखाई देती हैं. उनका यह अंदाज देखकर वीडियो काफी मजेदार बन गया है.

सीमा का बल्ला पकड़ने से लेकर शॉट लगाने और फिर खुशी मनाने तक का पूरा अंदाज कैमरे में कैद हो गया. यही वजह है कि वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है.

यह भी पढ़ें: आंख में मिर्ची झोंककर बैंक लूट ले गया लुटेरा, CCTV फुटेज वायरल

वीडियो देखकर यूजर्स भी ले रहे मजे

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कोई सीमा के शॉट की तारीफ कर रहा है तो कोई कह रहा है कि सचिन को अब अपनी क्रिकेट टीम में नई खिलाड़ी मिल गई है. वहीं कुछ यूजर्स सीमा के ‘सिक्स-सिक्स’ वाले अंदाज पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

वैसे भी सीमा हैदर और सचिन मीणा से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहते हैं. लेकिन इस बार दोनों का क्रिकेट वाला अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो में सीमा का जोश और सिक्स लगाने के बाद उनका सेलिब्रेशन देखकर इंटरनेट यूजर्स भी खूब मजे ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 60 साल के दादा जी ने ट्रेन पर लटककर किया स्टंट, फटी रह गईं यूजर्स की आंखें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *