कढ़ी चावल एक ऐसा खाना है जिसे शायद ही कोई नापसंद करता हो. किसी को हेल्दी, स्वादिष्ट और लाइट खाना खाना हो तो वह दाल चावल या फिर कढ़ी चावल को ही तवज्जो देता है. लेकिन सोशल मीडिया पर हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने कढ़ी चावल लवर्स के दिलों को तोड़ दिया है. इस नजारे ने हेल्दी खाना खाने वाले लोगों के दिमाग का ऐसा फालूदा किया है कि लोग अब इसके गम से बाहर निकलते दिखाई नहीं दे रहे हैं. वीडियो देखकर आप भी अपना माथा पीट लेंगे.
कढ़ी चावल में डाल दी 100 ग्राम बटर की टिकिया
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक रेहड़ी वाला कढ़ी चावल बेचता दिखाई दे रहा है लेकिन वो एक कढ़ी चावल की प्लेट में 100 ग्राम के बटर की टिकिया डाल रहा है जिसके बाद कढ़ी चावल हेल्दी होने की जगह हार्ट अटैक की खुराक बन गया है. जी हां, हेल्दी और स्वाद वाला खाना खाने के लिए कढ़ी चावल के शौकीनों की सुबह से ही कई सारी दुकानों पर लाइन लग जाती है. इस प्लेट में उबले हुए बासमती चावल और पकोड़े वाली कढ़ी डाली जाती है. स्वाद बढ़ाने के लिए लोग इस पर हरी चटनी और कच्चे प्याज भी डाल देते हैं लेकिन इस रेहड़ी वाले ने तो हद ही कर दी.
Medical insurance really gave some people the confidence to eat like tomorrow’s hospital bill is already covered.
100g butter dumped on a single plate kadhi chawal..bro, that’s not a meal, that’s a health insurance claim waiting to happen. pic.twitter.com/No2JTqdLFd
— Sachya (@sachya2002) September 12, 2026
इतने सस्ते प्राइस में इतना सारा बटर देख लोगों को हो रहा शक
वीडियो में दिख रहा है कि रेहड़ी वाला पहले प्लेट में चावल लेता है और फिर उस पर एक 100 ग्राम की बटर की टिकिया रख देता है जैसा कि वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है. इसके बाद वो इस टिकिया के ऊपर पकोड़े वाली कढ़ी डालता है और ग्राहकों को सर्व कर देता है. इतना बटर आने के बाद लोग अब तरह तरह के सवाल कर रहे हैं कि सस्ते प्राइस में यह बटर असली तो नहीं हो सकता. ऐसे में जो इसे खाएगा उसके दिल की नसें अचानक नहीं लेकिन एक दिन ब्लॉक होना तय है.
यह भी पढ़ें: 60 साल के दादा जी ने ट्रेन पर लटककर किया स्टंट, फटी रह गईं यूजर्स की आंखें
यूजर्स बोले, यह तो हार्ट अटैक की खुराक बना दी है
वीडियो को @sachya2002 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…लोग कुछ भी बना रहे हैं भाई. एक और यूजर ने लिखा…अगर ये प्लेट 50-100 के बीच में है तो यह पक्का नकली बटर डाल रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इसे अगर रोज खाया तो हार्ट अटैक पक्का है.
यह भी पढ़ें: आंख में मिर्ची झोंककर बैंक लूट ले गया लुटेरा, CCTV फुटेज वायरल
