Headlines

ऑटो की छत पर लदकर रहा था मगरमच्छ, वीडियो देख सदमे में यूजर्स


सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर कुछ सेकंड के लिए आंखों पर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है. आपने ऑटो के ऊपर सामान ले जाते हुए देखा होगा पर क्या किसी जानवर को ऑटो की छत पर देखा है? अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक मगरमच्छ सड़क पर चल रहे ऑटो के ऊपर बैठा दिखाई देता है.

यह नजारा हैरान कर देने वाला था. वीडियो में सबसे ज्यादा हैरानी इस बात को लेकर है कि आखिर मगरमच्छ ऑटो की छत तक पहुंचा कैसे और ड्राइवर इतनी खतरनाक सवारी लेकर सड़क पर कैसे निकल पड़ा. इसी को लेकर सोशल मीडिया उसेर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहें हैं.

ऑटो पर मगरमच्छ देख मच गया हड़कंप

वीडियो में एक ऑटो सड़क पर चलता दिखाई देता है और उसकी छत पर एक बड़ा मगरमच्छ नजर आता है. और यह नजारा कैमरा में रिकॉर्ड हो जाता है. पहली नजर में यह नजारा इतना अजीब लगता है कि कुछ पल के लिए समझ ही नहीं आता कि आखिर देखा क्या जा रहा है. मगरमच्छ आराम से छत पर पड़ा हुआ दिखाई देता है, जबकि नीचे ऑटो सड़क पर आगे बढ़ रहा है. आमतौर पर लोग मगरमच्छ को नदी, तालाब या किसी सुरक्षित जगह पर देखते हैं, लेकिन यहां उसे चलते ऑटो के ऊपर देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए. वीडियो की यही अनोखी तस्वीर इसे तेजी से चर्चा में ले आई.

यह भी पढ़ें : ख्वाब हो तुम या… BRICS में मलेशिया के PM ने गाया किशोर कुमार का गाना, वीडियो वायरल

यूजर्स बोले- ऑटो नहीं, मगरमच्छ की सवारी है

वीडियो पर लोगों ने अपने अंदाज में मजेदार कमेंट भी किए. एक यूजर ने लिखा, ये मगरमच्छ ऑटो के ऊपर क्या कर रहा है तो दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, अपने स्टॉप पर जाने के लिए ऑटो लिया था. इन कमेंट्स से अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों को यह नजारा कितना अजीब और मजेदार लगा. कुछ लोगों ने तो यह भी सोच लिया कि शायद मगरमच्छ ने भी बाकी लोगों की तरह ऑटो को अपना सफर का हिस्सा बना लिया है.. कुछ यूजर्स का ध्यान ऑटो ड्राइवर पर गया. बहुत ही खतरनाक ड्राइवर निकला”, वहीं एक अन्य यूजर ने भी जवाब देते हुए कहा, हां भाई बड़ा खतरनाक ड्राइवर है. एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि भाई अब सड़क पर आतंक मचाएगा. वहीं एक कमेंट में मजाकिया अंदाज में कहा गया कि ट्रैफिक वाला भी शायद चालान नहीं काटेगा. इन प्रतिक्रियाओं में हैरानी के साथ लोगों का मजाकिया अंदाज भी देखने को मिला.

यह भी पढ़ें : भाई की बात सुन सारा डिप्रेशन हो जाएगा दूर- जिंदगी को लेकर कह दी बहुत बड़ी बात





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *