Headlines

IND vs AFG 2nd T20: दूसरे टी20 में भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका; हुआ 1 बदलाव


दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी20 में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता, और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. वरुण चक्रवर्ती आज नहीं खेल रहे हैं. वहीं वैभव सूर्यवंशी को दूसरे टी20 में भी मौका नहीं मिला है. अफगानिस्तान की टीम बिना किसी बदलाव के उतरी है.

टॉस के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे. टेल्स की बात करें तो पिछले कुछ मैचों में यह मेरे लिए भाग्यशाली साबित हुआ है, चाहे परिणाम कुछ भी रहा हो” टी20 क्रिकेट में पहले गेंदबाजी करने का स्पष्ट लाभ है या नहीं, इस सवाल पर उन्होंने कहा, “खैर, आपको विकेट की स्थिति का अच्छा अंदाजा होता है, और गेंदबाज के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह जितनी जल्दी हो सके खुद को उसके अनुकूल ढाल ले. इसलिए एक बार जब आप विकेट की गति का अंदाजा लगा लेते हैं, तो आपको पता चल जाता है कि विकेट कैसा खेल रहा है. इससे थोड़ा फायदा तो मिलता है, लेकिन जो भी टीम बेहतर खेलती है, वही जीतती है.”

पहले टी20 मैच के बाद क्या भारत कुछ अलग करेगा? इसके जवाब में उन्होंने कहा, जी हां, बिल्कुल. हालांकि, मैच पूरी तरह से एकतरफा नहीं था. हम बड़े अंतर से जीत सकते थे, लेकिन अजमत और नबी ने बीच में बहुत अच्छा खेला और अहम साझेदारी की. इसके लिए उन्हें बधाई. गेंदबाजी में हम बीच के ओवरों में, खासकर 10 से 15 के बीच, कुछ और विकेट ले सकते थे, और बल्लेबाजी करने आए तो जाहिर है, उनका खेल शानदार था. 

प्लेइंग इलेवन में बदलाव पर अय्यर ने कहा, “जी हां, एक बदलाव हुआ है. दुर्भाग्य से वरुण चक्रवर्ती को साइड स्ट्रेन हो गया है, इसलिए उनकी जगह रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया गया है.”

भारत की प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन- रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नैब, दारविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान और फजलहक फारूकी

यह भी पढ़ें- 

17 या 19 सितंबर, कब से शुरू होंगे 2026 एशियन गेम्स के मैच? क्यों है कंफ्यूजन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *