Tarot Rashifal 17 September 2026: सितंबर महीने का यह गुरुवार सभी 12 राशियों के लिए प्रॉपर्टी के सौदों, व्यापारिक डील्स और कार्यक्षेत्र में नियमों के पालन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण संकेत दे रहा है. आज ग्रहों की स्थिति और टैरो कार्ड्स आपके जीवन में क्या बड़े बदलाव लेकर आ रहे हैं, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा (श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर) से.
आज कर्क राशि वालों की बड़ी व्यापारिक डील फाइनल होगी और धनु राशि को प्रॉपर्टी से वित्तीय राहत मिलेगी, वहीं मिथुन राशि के जातकों को संचित धन के उपयोग व स्वास्थ्य खर्चों से तथा सिंह व वृश्चिक राशि वालों को नियमों की अनदेखी से बचने की सख्त जरूरत है. आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का आज का दिन कैसा बीतेगा.
मेष टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ साबित होने वाला है. विशेषकर उन लोगों के लिए जो अपने घर का निर्माण कार्य आदि शुरू करना चाहते हैं. कार्यस्थल पर सुरक्षा से संबंधित कदम उठाना आवश्यक होगा. आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है और लाभ के अवसर मिलेंगे.
वृषभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. आज आपको अपने प्रोजेक्ट्स को बढ़ा चढ़ाकर प्रस्तुत करने से बचना चाहिए. व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है. आज आपके लिए यात्रा के योग भी बन रहे हैं. ऐसा करना आपके लिए आने वाले दिनों में लाभकारी रहेगा.
मिथुन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन, नौकरीपेशा लोगों को अपने बॉस से बातचीत को स्पष्ट रखें और दूसरे के बहकावे में न आएं. वहीं, आज आपके खर्चे काफी ज्यादा रहेंगे. जिसके चलते संचित धन का उपयोग करना पड़ सकता है. सेहत से संबंधित समस्याएं भी धन खर्च करा सकती है. इसलिए थोड़ा संभलकर रहें.
कर्क टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यापार के मामले में बहुत ही अच्छा रहने वाला है. आज आप व्यापारिक डील फाइनल कर सकते हैं. पार्टनरशिप के कामों में साथी का अधिक धन खर्च हो सकता है. कार्यस्थल पर आज काफी उत्साहपूर्ण माहौल रहेगा. कमाई अच्छी होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी.
सिंह टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के जातकों को आज सलाह है कि कानूनी उलझनों से बचें. कोशिश करें की आप नियमों के अनुसार, ही काम करें. आज आपके स्थान परिवर्तन की संभावना है. किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं. आपको सलाह है कि खर्चों के मामले में थोड़ा सतर्क रहें.
कन्या टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों के मन में आज किसी न किसी काम को लेकर दुविधा रह सकती है. सही दिशा पाने के लिए अपने अंतर्मन की आवाज को सुनना लाभकारी साबित होगा. अचानक धन प्राप्ति की संभावनाएं भी हैं. वहीं, आज आपको रिश्तेदारों से भी लाभ मिलने की संभावनाएं हैं.
तुला टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के जातक आज कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों और अधीनस्थ कर्मचारियों के बीच संतुलन बनाने में सफल रहेंगे. आज आपका ऑफिस पॉलिटिक्स के कारण विवाद हो सकता है, हालांकि, आप बीच-बचाव करके स्थिति को संभाल लेंगे. आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है और कमाई में वृद्धि होगी.
वृश्चिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपने कामकाज से जुड़े नियमों का पालन करना की जरुरत है. वरना आपको सजा मिल सकती है. आपको सलाह है कि वरिष्ठों की सलाह को नजरअंदाज न करें. मानसिक शांति के लिए एकांत में समय बिताएं. नए विचार निवेश की योजनाओं में मददगार होंगे.
धनु टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों के लिए आज रुकी हुई प्रॉपर्टी से जुड़े सौदों पर काम शुरु करेंगे. आप अपने कार्यों को तेजी से पूरा करने की कोशिश करेंगे. वित्तीय मामलों में दिन समय बहुत ही अनुकूल रहने वाला है. धन संबंधी कठिनाइयों से बाहर निकलने में सफल रहेंगे.
मकर टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापारिक दृष्टि से विशेष लाभकारी साबित होगा. खासकर खाद्य पदार्थों से जुड़े व्यापारियों के लिए. आज आपको अपने घर परिवार का पूरी सहयोग मिलेगा. आज आपके घर परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. साथ ही लंबे समय से निवेश से संबंधित योजनाएं सफल होंगी.
कुंभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के जातकों के मन अध्ययन आदि के कार्यों में लगेगा. आपको सलाह है कि फिलहाल, नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखें. आज कोशिश करें की आप दूसरों की गलतियों को माफ कर दें. ऐसा करने सा आपको मानसिक सुकून मिलेगा.
मीन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन नकारात्मक विचारों से दूर रहने की जरूरत है. मन में अनावश्यक भय बना ही रहेगा. मानसिक शांति के लिए ध्यान और मेडिटेशन करना लाभकारी रहेगा. आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है.
अनंत चतुर्दशी 2026 की तारीख को लेकर न हों भ्रमित, जानें गणेश विसर्जन का सही दिन और शुभ समय
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
