छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस निया शर्मा आज अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. एक से बढ़कर एक शोज में काम कर चुकीं निया शर्मा आज काफी फेमस होने के साथ-साथ टीवी की सबसे दौलतमंद एक्ट्रेसेस में से एक हैं. हालांकि स्ट्रगल के दिनों में उन्हें मेर्कस के सामने अपने पैसों के लिए गिड़गिड़ाना पड़ता था. ये खुलासा खुद एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया था.
निया नहीं है असली नाम
निया शर्मा का जन्म 17 सितंबर 1990 को दिल्ली में हुआ था. निया का असली नाम नेहा शर्मा है. हालांकि नेहा नाम कॉमन होने के चलते एक्ट्रेस ने बाद में अपना नाम बदलकर निया रख लिया था. निया की पढ़ाई की बात करें तो अभिनेत्री ने मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया था.
ये भी पढ़ेंः क्या काम से रिटायरमेंट ले रहे हैं अमिताभ बच्चन? बिग बी ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया सारा सच
20 साल की उम्र में किया था टीवी डेब्यू
टीवी इंडस्ट्री में काम करते हुए निया शर्मा को 15 साल हो चुके हैं. 20 साल की उम्र में उन्होंने साल 2010 के सीरियल ‘काली: एक अग्निपरीक्षा’ से डेब्यू किया था. हालांकि उन्हें पहचान मिली थी ‘एक हजारों में मेरी बहना’ सीरियल से जो साल 2011 में आया था.
निया ने अपनी पहचान ‘जमाई राजा’, ‘इश्क में मरजावां’, ‘नागिन 4’, ‘सुहागन चुड़ैल’ जैसे शोज के अलावा रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 8’ में अपनी मौजूदगी से भी बनाई है. इसके अलावा वो वेब सीरीज ‘ट्विस्टेड’ में भी काम कर चुकी हैं. जबकि वो लाफ्टर शेफ्स-अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट का हिस्सा भी रहीं.
पैसों के लिए रोती-गिड़गिड़ाती थीं निया
बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में निया ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को लेकर कहा था कि हार्ड वर्क के बाद भी पैसों के लिए गिड़गिड़ाना पड़ता था. मेरा ऐसा था कि जब तक पैसे नहीं मिलेंगे मैं काम नहीं करने वाली. मैं स्टूडियो के बाहर खड़ी रहती थी. मुझे रोने के लिए, भीख मांगने और गिड़गिड़ाने के लिए मजबूर किया जाता था.

अब हैं करोड़ों की दौलत की मालकिन
टीवी शो और रियलिटी शो के अलावा निया म्यूजिक वीडियो और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करती हैं. वो एक एपिसोड के लिए 1 लाख से 1.25 लाख तक फीस लेती हैं. डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 75 करोड़ रुपये तक है. एक्ट्रेस के पास ऑडी A4 वोल्वो, XC90 और ऑडी Q7 जैसी लग्जरी गाड़ियां भी हैं.
ये भी पढ़ेंः वर्ल्डवाइड ‘हनुमान अंश का जलवा, 39वें दिन ‘मिर्जापुर’ को मात देकर बना दिया इतना तगड़ा रिकॉर्ड
