Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 सितंबर 2026: सितंबर का नया सप्ताह कई राशियों के लिए नौकरी, व्यापार और धन के मामले में महत्वपूर्ण रहने वाला है. वृषभ, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को नए अवसर या रुका हुआ पैसा मिलने के संकेत हैं. वहीं मेष और धनु राशि के जातकों को गुस्से, खर्च तथा जल्दबाजी से बचना होगा. पढ़ें मेष से मीन तक अपना पूरा साप्ताहिक राशिफल, लकी नंबर, लकी रंग और सरल उपाय.
इस सप्ताह किन राशियों की खुलेगी किस्मत?
- नौकरी और व्यापार: वृषभ, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि को नई जिम्मेदारी या आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है.
- धन लाभ: मेष, मिथुन, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि के जातकों को अटका हुआ भुगतान या पुराने निवेश से राहत मिलने के योग हैं.
- सावधानी: मेष राशि को क्रोध और तनाव, धनु राशि को खर्च व वाहन चलाते समय तथा तुला राशि को जल्दबाजी में नौकरी बदलने से बचना चाहिए.
- प्रेम और रिश्ते: वृषभ, मीन और तुला राशि वालों के संबंधों में निकटता बढ़ सकती है.
मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल
पारिवारिक जीवन
परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है. हालांकि घर-परिवार की किसी बात को लेकर मन में बेचैनी रह सकती है. छोटी बात पर क्रोध करने से रिश्तों में तनाव बढ़ेगा, इसलिए धैर्य रखें और वाहन सावधानी से चलाएं.
व्यापार और नौकरी
कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं. वरिष्ठों की अपेक्षाएं अधिक रहेंगी, लेकिन आपकी मेहनत उन्हें दिखाई देगी. व्यापारियों को किसी विवाद में तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिए और साझेदारी से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए.
करियर और शिक्षा
पुराने प्रयासों में गति मिलेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा, बशर्ते आप जल्दबाजी के बजाय धैर्य से काम लें. परिणाम पाने के लिए संयम और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ना जरूरी होगा. विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा, परंतु नियमित अध्ययन पर ध्यान देना होगा.
स्वास्थ्य
मानसिक तनाव और नींद की कमी महसूस हो सकती है. सिरदर्द, थकान या बेचैनी जैसी छोटी परेशानियों को नजरअंदाज न करें. दिनचर्या व्यवस्थित रखें, पर्याप्त पानी पिएं और क्रोध व अत्यधिक मानसिक दबाव से खुद को दूर रखें.
आर्थिक स्थिति
घरेलू जरूरतों या अचानक खर्च के कारण बजट प्रभावित हो सकता है. अनावश्यक खरीदारी से बचें और निवेश या बड़े आर्थिक फैसले लेने से पहले पूरी जानकारी जुटाएं. पुराने भुगतान से जुड़ी कोई राहत मिलने के योग बन रहे हैं.
प्रेम जीवन
पार्टनर के साथ किसी घरेलू विषय को लेकर मतभेद हो सकते हैं. अपनी बात मनवाने के बजाय सामने वाले की भावनाओं को समझने की कोशिश करें. अविवाहित लोगों की किसी परिचित से बातचीत धीरे-धीरे आकर्षण में बदल सकती है.
लकी अंक: 8
लकी रंग: वॉएलेट
उपाय
सुबह सूर्य को जल अर्पित करें और 11 बार गायत्री मंत्र का जाप करें. इससे मंगल के प्रभाव को सकारात्मक दिशा मिलेगी और सप्ताह शुभ फलदायी रहेगा.
साप्ताहिक राशिफल वृषभ राशि
पारिवारिक जीवन
इस हफ्ते भाई-बहनों के साथ आपके संबंध पहले से बेहतर होंगे और पारिवारिक माहौल में सकारात्मकता रहेगी. किसी पुराने काम को पूरा करने के लिए घर पर सही सहयोग भी मिल सकता है. हालांकि, परिवार में आपकी किसी बात को गलत समझे जाने की आशंका है.
व्यापार और नौकरी
नौकरी में आपकी सक्रियता वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर सकती है और नए प्रोजेक्ट या अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं. व्यापारियों के लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा, उन्हें अपने संपर्कों से अच्छा लाभ प्राप्त होगा.
करियर और शिक्षा
ग्रहों का शुभ प्रभाव आपको व्यावहारिक निर्णय लेने और अपनी योजनाओं को मजबूती से आगे बढ़ाने में मदद करेगा. साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. छात्रों के लिए पढ़ाई में मन लगाने का उत्तम समय है और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को सफलता मिल सकती है.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान और खान-पान की अनियमितता परेशानी दे सकती है. लंबे समय तक लगातार बैठे रहने से बचें और शरीर में पानी की कमी न होने दें. प्रकृति के बीच समय बिताने से मानसिक शांति और ऊर्जा मिलेगी.
आर्थिक स्थिति
धन की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी, परंतु कुछ जरूरी खर्च भी सामने आएंगे. आर्थिक लेन-देन में पूरी सावधानी रखें और किसी की बातों पर तुरंत भरोसा करके उधार पैसा देने से बचें, वरना परेशानी हो सकती है. रुका हुआ भुगतान मिलने की संभावना है. बचत पर ध्यान देना भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के लिए लाभदायक रहेगा.
प्रेम जीवन
प्रेम संबंध में भरोसा और अपनापन बढ़ेगा. पार्टनर आपकी किसी योजना में सहयोग कर सकता है. अविवाहित जातकों को परिवार या परिचितों के माध्यम से अच्छा रिश्ता मिल सकता है. भावनाओं को छिपाने के बजाय स्पष्ट संवाद रिश्ते को और मजबूत करेगा.
लकी अंक: 6
लकी रंग: सफेद
उपाय
इस हफ्ते किसी जरूरतमंद को दूध, चावल या सफेद मिठाई का दान करें. इससे ग्रहों की नकारात्मकता कम होगी और पूरा सप्ताह शुभ फलदायी रहेगा.
साप्ताहिक राशिफल मिथुन राशि
पारिवारिक जीवन
परिवार में किसी आर्थिक विषय को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं. बोलचाल में कठोरता रिश्तों को प्रभावित कर सकती है, इसलिए छोटी बात को बड़ा बनाने से बचें. गुस्से में बोले गए शब्द बाद में पछतावे का कारण बन सकते हैं. धैर्य रखने से घर का माहौल सुहावना रहेगा और ज्येष्ठों का आशीर्वाद लाभदायक सिद्ध होगा.
व्यापार और नौकरी
कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, लेकिन आपकी बुद्धिमत्ता और संचार कौशल आपको दूसरों से आगे रखेगा. मीटिंग या इंटरव्यू में आपका प्रभाव अच्छा रहेगा. व्यापार में साझेदारी से लाभ की संभावना बन रही है, हालांकि किसी समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले शर्तें ध्यान से पढ़ें.
करियर और शिक्षा
करियर से जुड़ी बातचीत सफल होगी. सही समय पर लिया गया व्यावहारिक निर्णय आगे चलकर लाभ देगा. छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का सप्ताह अनुकूल रहेगा और शिक्षा से जुड़ी योजनाएं साकार होंगी.
स्वास्थ्य
गले, मुंह या पाचन से जुड़ी छोटी समस्या परेशान कर सकती है. मसालेदार और बहुत तला भोजन कम करें. मानसिक व्यस्तता से थकान बढ़ेगी, इसलिए नियमित नींद और हल्का व्यायाम ऊर्जा बनाए रखेगा.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक मामलों में नई संभावनाएं बनेंगी. आय के साथ खर्च भी बढ़ सकते हैं. किसी पुराने निवेश से लाभ के आसार हैं. जल्द लाभ के लालच में जोखिम लेने के बजाय सुरक्षित और योजनाबद्ध आर्थिक फैसले बेहतर रहेंगे.
प्रेम जीवन
आपकी बात करने की शैली रिश्ते में अहम भूमिका निभाएगी. प्रेम संबंधों में आकर्षण रहेगा, लेकिन तीखे शब्द दूरी पैदा कर सकते हैं. विवाहित जीवन में पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें. पुराना मतभेद बातचीत से सुलझ सकता है.
लकी अंक: 5
लकी रंग: पिंक
उपाय
बुधवार को भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और ॐ बुं बुधाय नमः मंत्र का 11 बार जाप करें.
साप्ताहिक राशिफल कर्क राशि
पारिवारिक जीवन
परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा, जिससे रुके हुए घरेलू काम आसानी से पूरे होंगे. मंगल के प्रभाव से स्वभाव में आक्रामकता बढ़ सकती है, इसलिए किसी की छोटी बात पर प्रतिक्रिया देने से बचें. घरेलू मामलों में जिद थोपने के बजाय बातचीत का रास्ता अपनाएं. परिवार के सदस्यों के सुझाव लाभदायक सिद्ध होंगे.
व्यापार और नौकरी
कार्यक्षेत्र में शुरुआती दबाव के बावजूद आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. रुके हुए कामों में गति आएगी. सही दिशा में प्रयास करने पर परिस्थितियां आपके पक्ष में तेजी से बदल सकती हैं. व्यापार में नई योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो तैयारी मजबूत रखें. मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा.
करियर और शिक्षा
वरिष्ठ अधिकारी आपकी क्षमता को पहचान सकते हैं और नेतृत्व की भूमिका मिलने की संभावना बन रही है. जल्दबाजी में लिया निर्णय बाद में मानसिक दबाव दे सकता है. छात्रों के लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में सफलता मिल सकती है.
स्वास्थ्य
शरीर में गर्मी, बेचैनी या थकान महसूस हो सकती है. तनाव का सीधा असर नींद पर पड़ेगा. पर्याप्त आराम लें, पानी का सेवन बढ़ाएं, योग-प्राणायाम अपनाएं और अत्यधिक भागदौड़ से बचें.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक स्थिति में सुधार के अच्छे संकेत हैं, लेकिन भावनात्मक होकर खर्च करने से बचें. परिवार से जुड़ा कोई खर्च सामने आ सकता है. व्यापारियों को लाभ मिलेगा. निवेश से पहले जोखिम और भविष्य की जरूरतों पर विचार करें.
प्रेम जीवन
प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. पार्टनर आपकी महत्वाकांक्षाओं को समझने की कोशिश करेगा. हालांकि आपका गुस्सा माहौल बिगाड़ सकता है. विवाहित जीवन में किसी पुराने मुद्दे को शांतिपूर्वक सुलझाना बेहतर रहेगा.
लकी अंक: 2
लकी रंग: मोती सफेद
उपाय
भगवान शिव को जल अर्पित करें और शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं. इससे ग्रहों की नकारात्मकता घटेगी और मन शांत रहेगा.
साप्ताहिक राशिफल सिंह राशि
पारिवारिक जीवन
घर में सुख-शांति बनी रहेगी और परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा. घर में किसी मांगलिक कार्य या धार्मिक आयोजन की चर्चा हो सकती है. बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर समय देना लाभकारी रहेगा.
व्यापार और नौकरी
नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है और आपकी कार्यक्षमता की परीक्षा ली जाएगी. विदेश या दूर स्थान से जुड़े प्रोजेक्ट सामने आ सकते हैं. व्यापारियों को नए ग्राहक मिलेंगे, जिनसे अच्छा लाभ होगा. लगातार प्रयासों से पेशेवर स्थिति मजबूत होगी.
करियर और शिक्षा
मंगल का प्रभाव आपके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाएगा. किसी पुराने लक्ष्य पर दोबारा काम शुरू करना परिणामदायक सिद्ध होगा. विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए अनुशासन और नियमित अभ्यास पर ध्यान देना होगा.
स्वास्थ्य
थकान, शरीर में गर्मी या नींद से जुड़ी परेशानी महसूस हो सकती है. लगातार काम करने के बजाय बीच-बीच में आराम लें. पेट और आंखों का विशेष ध्यान रखें. संतुलित भोजन और पर्याप्त पानी का सेवन आपके लिए लाभकारी रहेगा.
आर्थिक स्थिति
धन आगमन बना रहेगा, लेकिन यात्रा, घर या व्यक्तिगत जरूरतों पर खर्च अधिक रह सकता है. किसी के दबाव में आकर आर्थिक निर्णय लेने से बचें. निवेश में अत्यधिक जोखिम न लें. बजट बनाकर चलने से आर्थिक दबाव काफी कम होगा.
प्रेम जीवन – रिश्तों में उत्साह और आकर्षण बना रहेगा. पार्टनर के साथ यात्रा या भविष्य की योजना बनाने का अवसर मिलेगा. अविवाहित लोगों की दूर स्थित किसी व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है, जो आगे गंभीर रिश्ते में बदल सकती है.
लकी अंक: 1
लकी रंग: केसरिया
उपाय
तांबे के पात्र से सूर्य को जल अर्पित करें और गुड़ का दान करें. इससे सूर्य बलवान होगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.
साप्ताहिक राशिफल कन्या राशि
पारिवारिक जीवन
घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा. परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह इस हफ्ते महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मददगार साबित होगी. बच्चों की पढ़ाई या करियर को लेकर कोई खुशखबरी मिल सकती है. छोटी-मोटी बातों को दिल पर लेकर घर के माहौल को खराब न करें.
व्यापार और नौकरी
नौकरी में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और कोई महत्वपूर्ण काम आपके हाथ में आ सकता है. वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलने के योग हैं. व्यापार में नेटवर्किंग और पुराने संपर्क अच्छा लाभ दिलाएंगे. कोई नया सौदा तय होने के आसार बन रहे हैं.
करियर और शिक्षा
छात्रों के लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को मेहनत का फल मिलने के संकेत हैं. नई नौकरी या इंटरव्यू की तलाश कर रहे लोगों को सकारात्मक सूचना मिल सकती है. किसी नए कोर्स या ट्रेनिंग पर विचार करें.
स्वास्थ्य
पाचन, त्वचा या तनाव से जुड़ी छोटी परेशानी हो सकती है. भोजन का समय नियमित रखें और काम के बीच पर्याप्त आराम जरूर लें. लगातार सोचते रहने की आदत कम करें और मानसिक शांति के लिए ध्यान व प्राणायाम करें.
आर्थिक स्थिति
आय के स्रोतों में गति आएगी और अतिरिक्त कमाई का माध्यम विकसित हो सकता है. पुराने निवेश से लाभ मिलेगा. हालांकि पूरी कमाई खर्च करने के बजाय बचत को प्राथमिकता दें, इससे भविष्य की आर्थिक योजना मजबूत होगी.
प्रेम जीवन
प्रेम संबंधों में स्पष्टता आएगी. पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर गंभीर बातचीत हो सकती है. अविवाहित लोगों को कार्यक्षेत्र में किसी व्यक्ति की ओर आकर्षण हो सकता है. रिश्ते में जरूरत से ज्यादा आलोचना से बचें.
लकी अंक: 5
लकी रंग: हरा
उपाय
पक्षियों को सात प्रकार के अनाज के दाने खिलाएं और किसी जरूरतमंद की सहायता अवश्य करें.
साप्ताहिक राशिफल तुला राशि
पारिवारिक जीवन
घरेलू वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी. शुक्र के प्रभाव से पारिवारिक रिश्तों में आपसी आकर्षण और मधुरता बढ़ेगी. जीवनसाथी के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफलता मिलेगी. बच्चों की पढ़ाई या भविष्य को लेकर कोई अच्छी योजना बन सकती है. किसी पुराने मतभेद को दूर करने का यह उपयुक्त समय है.
व्यापार और नौकरी
कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन आपकी संतुलित सोच और कूटनीतिक क्षमता सही निर्णय लेने में मदद करेगी. हर जिम्मेदारी अकेले संभालने की कोशिश न करें. ऑफिस की राजनीति से दूरी रखें और सहकर्मियों की बातों को व्यक्तिगत रूप से न लें. व्यापारियों को ग्राहकों और साझेदारों के साथ स्पष्टता बनाए रखनी चाहिए.
करियर और शिक्षा
करियर में संभलकर आगे बढ़ने का समय है. नौकरी बदलने की योजना पर जल्दबाजी नुकसान दे सकती है. किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगी. रचनात्मक क्षेत्रों में सफलता के संकेत हैं. छात्रों के लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अच्छे परिणाम मिलेंगे.
स्वास्थ्य
मानसिक तनाव और काम की अधिकता शरीर पर असर डाल सकती है. नींद पूरी रखें और स्क्रीन टाइम कम करें. कमर या गर्दन में जकड़न हो सकती है. हल्की स्ट्रेचिंग, योग और संतुलित दिनचर्या आपको ऊर्जावान बनाएगी.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी, लेकिन विलासिता से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं. किसी मित्र के कहने पर अंधेरे में निवेश न करें. पुराना भुगतान मिलने की संभावना बन रही है. बचत और निवेश के बीच सही संतुलन बनाए रखें.
प्रेम जीवन – रिश्तों में मिठास बनी रहेगी. पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा. अविवाहित लोगों की मुलाकात किसी आकर्षक और प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है.
लकी अंक: 6
लकी रंग: गुलाबी
उपाय
किसी जरूरतमंद महिला को सफेद वस्त्र या सुगंधित सामग्री का दान करें. इससे शुक्र ग्रह प्रसन्न होगा और भाग्य में वृद्धि होगी.
साप्ताहिक राशिफल वृश्चिक राशि
पारिवारिक जीवन
पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र और आपसी सहयोग का माहौल बना रहेगा. घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह से अटकी हुई पारिवारिक बातें आसानी से सुलझेंगी. किसी भी विवाद में अपनी बात साबित करने की जल्दबाजी न करें, धैर्य से मामला संभलेगा.
व्यापार और नौकरी
भाग्य का सहयोग मिलने से लंबे समय से रुके काम आगे बढ़ेंगे. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन रही है. व्यापारियों को दूर के संपर्कों के जरिए लाभदायक सौदा मिल सकता है. कार्यभार बढ़ सकता है, इसे सकारात्मकता से स्वीकारें.
करियर और शिक्षा
प्रोफेशनल जीवन में कोई अच्छा अवसर सामने आ सकता है. आपकी रणनीतिक सोच आपको प्रतिस्पर्धा में दूसरों से आगे रखने में सफल रहेगी. प्रतियोगी परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे छात्रों को कड़ी मेहनत का बेहतरीन परिणाम मिल सकता है.
स्वास्थ्य
अधिक काम और मानसिक दबाव के कारण थकावट महसूस हो सकती है. पर्याप्त नींद लें और खुद को लगातार व्यस्त रखने से बचें. पेट संबंधी परेशानी होने पर खान-पान का विशेष ध्यान रखें. ध्यान और शांत वातावरण मानसिक संतुलन बनाए रखेगा.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक दृष्टि से सप्ताह सकारात्मक रह सकता है. पुराने निवेश या अटके हुए भुगतान से धन लाभ की संभावना बन रही है. नकारात्मक सोच से बचें, वरना निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी. किसी पर अत्यधिक निर्भर रहने के बजाय आर्थिक निर्णय स्वयं लें.
प्रेम जीवन
पार्टनर के साथ भावनात्मक निकटता बढ़ेगी. किसी पुराने तनाव को बातचीत से दूर किया जा सकता है. अविवाहित लोगों के जीवन में किसी पुराने परिचित की दोबारा एंट्री हो सकती है. रिश्ते में भरोसा और गोपनीयता कायम रखें.
लकी अंक: 7
लकी रंग: रक्त लाल
उपाय
हनुमान जी को चमेली का तेल अर्पित करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें.
साप्ताहिक राशिफल धनु राशि
पारिवारिक जीवन
आपका अनुभव और समझदारी घर की कठिन परिस्थितियों से बाहर निकाल सकती है. परिवार का कोई सदस्य आपके निर्णय का समर्थन करेगा. रुका हुआ कोई काम दोबारा गति पकड़ सकता है. घर में बड़ों की सलाह को महत्व दें और वाणी पर नियंत्रण रखें.
व्यापार और नौकरी
कामकाज में अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी, क्योंकि ऑफिस में किसी सहकर्मी की गलती का असर आपके काम पर पड़ सकता है. व्यापार में पुराने ग्राहक अच्छा लाभ दिलाएंगे. किसी महत्वपूर्ण योजना पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा.
करियर और शिक्षा
प्रतियोगी परीक्षा या नौकरी की तैयारी करने वालों को नियमित अभ्यास से फायदा होगा. पुराने संपर्कों से करियर में मदद मिलेगी. कोई भी बड़ा निर्णय जल्दबाजी में न लें, शिक्षक या मार्गदर्शक की सलाह लें.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य में लापरवाही भारी पड़ सकती है. पैरों, कमर या थकान से जुड़ी परेशानी महसूस हो सकती है. वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता रखें. पर्याप्त आराम और नियमित भोजन जरूरी है. अत्यधिक यात्रा या भागदौड़ से खुद को बचाएं.
आर्थिक स्थिति
खर्चों को नियंत्रित करना जरूरी होगा. घर, वाहन या यात्रा पर अतिरिक्त धन लग सकता है. प्रॉपर्टी से जुड़े निवेश को लेकर जल्द निर्णय न लें और आर्थिक दस्तावेज ध्यान से पढ़ें. बजट बनाकर चलने से वित्तीय दबाव से बच सकेंगे.
प्रेम जीवन
प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है. पार्टनर की बात को समझने की कोशिश करें और छोटी गलतफहमी को लंबा न खींचें. अविवाहित लोगों को किसी नए व्यक्ति से आकर्षण हो सकता है, लेकिन रिश्ते को समय देना जरूरी होगा.
लकी अंक: 3
लकी रंग: पीला
उपाय
पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और गुरुवार का व्रत रखना शुभ रहेगा.
साप्ताहिक राशिफल मकर राशि
पारिवारिक जीवन
घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा और परिवारजनों का सहयोग मिलेगा. बड़ों का आशीर्वाद आपके पक्ष में काम करेगा. जीवनसाथी की बातों को नजरअंदाज न करें, वरना रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है. भविष्य की आर्थिक योजना को लेकर परिवार में उपयोगी चर्चा हो सकती है.
व्यापार और नौकरी
कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारी और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित होकर आपकी तारीफ कर सकते हैं. व्यापारियों को साझेदारी से लाभ के संकेत हैं, लेकिन लाभ और जिम्मेदारियों का बंटवारा पहले से स्पष्ट रखें, वरना आगे विवाद हो सकता है. किसी समझौते में छोटी शर्त को हल्के में न लें.
करियर और शिक्षा
करियर में स्थिर प्रगति के योग बन रहे हैं. नई जिम्मेदारी आपके अनुभव को मजबूत करेगी. छात्रों की मेहनत का फल मिलने लगेगा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है. अनुशासन आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगी.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन काम की अधिकता से शरीर में थकान रह सकती है. हड्डियों और जोड़ों का विशेष ध्यान रखें. लंबे समय तक लगातार बैठने से बचें. नियमित मॉर्निंग वॉक और पर्याप्त नींद आपकी ऊर्जा व मानसिक संतुलन बनाए रखेगी.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. मेहनत से आमदनी बढ़ेगी और अटका हुआ पुराना भुगतान वापस मिल सकता है. निवेश के लिए स्थिर और सुरक्षित विकल्प बेहतर रहेंगे. बड़ी खरीदारी से पहले मासिक बजट और भविष्य की जरूरतें जरूर देखें.
प्रेम जीवन
रिश्ते में स्थिरता और भरोसा गहराता है. जीवनसाथी आपकी मेहनत को समझेगा. अविवाहित युवक-युवतियों के लिए परिवार की सहमति से विवाह संबंधी सकारात्मक बातचीत शुरू हो सकती है. आत्मविश्वास को अहंकार में बदलकर कठोर बोलने से बचें.
लकी अंक:6
लकी रंग: गहरा नीला
उपाय
शनिवार को किसी जरूरतमंद को काले तिल और कंबल का दान करें. वृद्धजनों का सम्मान करें और श्रमिकों को समय पर मेहनताना देने से शनि की दशा अनुकूल रहेगी.
साप्ताहिक राशिफल कुंभ राशि
पारिवारिक जीवन
घर का वातावरण सामान्यतः अनुकूल रहेगा. जीवनसाथी और परिवारजन आपके महत्वपूर्ण निर्णयों में साथ देंगे. किसी रिश्तेदार के घर मांगलिक कार्य में शिरकत का योग बन रहा है. परंतु किसी छोटी बात को लेकर घर में मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, इसलिए बातचीत में धैर्य रखें.
व्यापार और नौकरी
कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है और वरिष्ठों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. व्यापारी प्रतिस्पर्धा के बीच ग्राहकों को बनाए रखने में सफल रहेंगे. साझेदारी में कोई भी काम शुरू करने से पहले पूरी जानकारी जुटा लें.
करियर और शिक्षा
विरोधियों पर विजय मिलने के संकेत हैं. कामकाज में प्रगति होगी और मेहनत का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देगा. कोई रुका हुआ प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो सकता है. प्रतियोगिता में आपकी रणनीति सफल रहेगी. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है, कड़ी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा.
स्वास्थ्य
छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं. पैरों के दर्द, रक्तचाप या थकान से जुड़े संकेतों को नजरअंदाज न करें. मानसिक तनाव कम करने के लिए पर्याप्त नींद लें और भरोसेमंद व्यक्ति से बातचीत करें. नियमित हल्का व्यायाम और समय पर भोजन ऊर्जा बनाए रखेगा.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन उधार देने या लेने से बचना बेहतर रहेगा. कोई पुराना भुगतान वापस मिल सकता है. अचानक खर्च आने की संभावना है. जोखिमपूर्ण निवेश से दूरी रखें और नियमित बचत की आदत बनाए रखें.
प्रेम जीवन, प्रेम संबंधों में आपसी समझ बढ़ेगी. पार्टनर के साथ किसी भविष्य की योजना पर सहमति बन सकती है. अविवाहित लोगों की दोस्ती प्रेम में बदल सकती है. हालांकि भावनाओं को लेकर जल्द फैसला लेने के बजाय सामने वाले को समझने का समय दें.
लकी अंक: 8
लकी रंग: नेवी ब्लू
उपाय
किसी गरीब व्यक्ति को फल और आवश्यक भोजन सामग्री का दान करें. इसके अलावा जरूरतमंदों की सहायता करने से ग्रहों की दशा अनुकूल होगी.
साप्ताहिक राशिफल मीन राशि
पारिवारिक जीवन
प्रेम और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी. परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सहयोग का वातावरण रहेगा. हालांकि किसी की अपेक्षा पूरी न होने से थोड़ी नाराजगी की स्थिति बन सकती है, लेकिन खुलकर बातचीत करने से मतभेद दूर हो जाएंगे.
व्यापार और नौकरी
व्यापार विस्तार की योजना को आगे बढ़ाने का अच्छा अवसर मिलेगा. नए ग्राहक या नई जगह से काम मिलने के योग बन रहे हैं. नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. ध्यान रहे कि व्यापार में किसी पर अत्यधिक भरोसा करना नुकसान दे सकता है, इसलिए जांच-परख करके ही निर्णय लें.
करियर और शिक्षा
करियर में उन्नति के अवसर बनेंगे. रचनात्मक और सलाहकारी कार्यों से जुड़े लोगों को विशेष अच्छे परिणाम मिलेंगे. गुरु का प्रभाव आपकी समझ और सकारात्मक सोच को मजबूत करेगा. विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह ध्यान केंद्रित कर पढ़ाई करने के लिए अनुकूल है. किसी पुराने प्रयास से अच्छी खबर मिलने की संभावना है.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन भावनात्मक तनाव शरीर पर असर डाल सकता है. पर्याप्त नींद और संतुलित भोजन लेना जरूरी है. पैरों में थकान या दर्द हो तो आराम करें. ध्यान, प्राणायाम और शांत वातावरण में समय बिताना लाभकारी रहेगा.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. व्यापार विस्तार से लाभ और आय के नए माध्यम विकसित हो सकते हैं. हालांकि लाभ देखकर तुरंत बड़ा निवेश न करें. वित्तीय योजना बनाकर खर्च करने से भविष्य में अधिक स्थिरता मिलेगी.
प्रेम जीवन – प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा और भविष्य को लेकर सकारात्मक चर्चा होगी. अविवाहित लोगों के लिए किसी परिचित के माध्यम से रिश्ता आगे बढ़ सकता है.
लकी अंक: 7
लकी रंग: पेस्टल ऑरेंज
उपाय – भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें, गुरुवार को केले का दान करें और गुरु मंत्र का जाप करें.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
FAQ 1: 20 से 26 सितंबर 2026 का सप्ताह किन राशियों के लिए शुभ रहेगा?
वृषभ, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को इस सप्ताह नौकरी, व्यापार या आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं.
FAQ 2: इस सप्ताह किन राशियों को सावधान रहना चाहिए?
मेष राशि वालों को क्रोध और तनाव से, जबकि धनु राशि वालों को खर्च, जल्दबाजी और वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए.
FAQ 3: इस सप्ताह किन राशियों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है?
मेष, मिथुन, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि के जातकों को अटका हुआ भुगतान या पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं.
FAQ 4: अपना साप्ताहिक राशिफल किस राशि से पढ़ना चाहिए?
साप्ताहिक राशिफल सामान्यतः चंद्र राशि के अनुसार पढ़ना बेहतर माना जाता है. चंद्र राशि ज्ञात न हो तो नाम राशि या लग्न राशि से भी सामान्य संकेत देख सकते हैं.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
