पीएम मोदी आज अपना 76वां बर्थडे मना रहे हैं. इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर राजनीति गलियारों तक में उन्हें बधाइयों का तांता लग गया. शाहरुख, सलमान खान समेत अजय और अक्षय कुमार जैसे सितारों ने उन्हें जन्मदिन विश किया लेकिन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने उन्हें अनोखे अंदाज में पीएम को बर्थडे विश किया है. उन्होंने BMC के 20 स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए संकल्प लिया है.
आलिया भट्ट-रणबीर ने पीएम को विश किया बर्थडे
दरअसल, पीएम मोदी के बर्थडे पर आलिया भट्ट ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्होंने लिखा, ‘हमारे माननयी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तो जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. आने वाला साल आपके लिए सेहतमंद और खुशियों से भरा हो. सेवा संकल्प अभियान की भावना सामूहिक कोशिश और समाज को कुछ वापस देने की शानदार सोच को दर्शाती है.’
Happy Birthday to our Hon’ble Prime Minister @narendramodi ji! Wishing you a healthy and fulfilling year ahead. The spirit of #SevaSankalpAbhiyaan reflects a wonderful vision of collective action and giving back. To mark this day and support the cause, Ranbir and I are pledging…
— Alia Bhatt (@aliaa08) September 17, 2026
यह भी पढ़ें: दिशा सालियान केस के सवाल पर भागीं रिया चक्रवर्ती, CBI ने दर्ज की है FIR
आलिया भट्ट-रणबीर ने लिया संकल्प
आलिया ने पोस्ट में आगे अपने संकल्प को लेकर लिखा, ‘इस दिन को मनाने और इस नेक काम में सहयोग करने के लिए रणबीर और मैं बीएमसी की सिफारिशों के अनुसार, 20 स्कूलों को बेहतर बनाने का संकल्प ले रहे हैं ताकि हमारे बच्चों को सीखने और आगे बढ़ने के लिए बेहतर सुविधाएं और अच्छी जगहें मिल सकें.’
इन सेलेब्स ने भी विश किया बर्थडे
इतना ही नहीं, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी पीएम मोदी को बर्थडे विश कर चुके हैं. इसमें अक्षय कुमार, शत्रुघन सिन्हा, जान्हवी कपूर, कंगना रनौत, तमिलनाडु सीएम और साउथ एक्टर विजय जोसेफ, रवि किशन और अजय देवगन जैसे स्टार्स के नाम शामिल हैं, जिन्होंने पीएम को जन्मदिन विश किया.
आज हमारे प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन है और इस दिन को सेवा संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। मुझे लगता है जन्मदिन मनाने का इससे खूबसूरत कोई और तरीका नहीं हो सकता। हम किसी और के काम आएँ, किसी ज़रूरतमंद की मदद करें, किसी चेहरे पर मुस्कान लाएँ… बस इतना सा संकल्प।
Happy Birthday…— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 17, 2026
यह भी पढ़ें: मलयालम की वो फिल्म, जो बनी 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसर, अब UK में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
अक्षय कुमार ने भी लिया संकल्प
अक्षय कुमार ने पीएम के लिए लंबी चौड़ी पोस्ट शेयर की. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘आज हमारे प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन है और इस दिन को सेवा संकल्प के साथ मनाया जा रहा है. मुझे लगता है जन्मदिन मनाने का इससे खूबसूरत कोई और तरीका नहीं हो सकता. हम किसी और के काम आएं, किसी ज़रूरतमंद की मदद करें, किसी चेहरे पर मुस्कान लाएं… बस इतना सा संकल्प.’
