Headlines

शादियों में सिर्फ एक डिश, सरकारी लंच बंद… पाकिस्तान में ऐसे लगा लॉकडाउन!


पाकिस्तान पेट्रोल और डीजल की भयंकर कमी का सामना कर रहा है. इसकी वजह से उसने कई कड़े फैसले लिए हैं. पाक की राजधानी इस्लामाबाद में अब सभी बाजार, दुकानें, शॉपिंग मॉल और किराना स्टोर पूरे हफ्ते रात 9 बजे बंद हो जाएंगे. शादियों को लेकर भी कड़े फैसले लिए हैं. शादी हॉल हों या टेंट सभी को रात 10 बजे बंद करना होगा. अहम बात यह है कि अब शादियों में सिर्फ डिश ही परोसी जाएगी. इसको लेकर काफी चर्चा है.

अमेरिका-ईरान जंग की वजह से दुनिया के कई देश बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. इस लिस्ट में पाकिस्तान भी शामिल है. पाक भयंकर ईंधन संकट से जूझ रहा है. समा टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने तेल बचाने के लिए नए तरीके अपनाए हैं. सरकारी गाड़ियों को अब 50 प्रतिशत तेल ही दिया जाएगी. वहीं नई सरकारी गाड़ी खरीदने पर पूरी तरह रोक लगा दी है. पाक ने इस्लामाबाद समेत कई जगहों पर ये नियम लागू कर दिए हैं.

मंत्रियों की विदेश यात्रा पर रोक

पाक सरकार ने फेडरल सरकार के कर्मचारियों की विदेश यात्रा तीन महीने के लिए रोक दी है. अगर कोई मंत्री विदेश जाता भी है तो उसे इकोनॉमी क्लास में यात्रा करनी होगी. पाक पहले महंगाई से जूझ रहा था और इसके बाद अब तेल संकट ने टेंशन बढ़ा दी है. पाक पीएम शहबाज शरीफ ईरान और बाकी देशों से दोस्ती का दावा करते हैं, लेकिन मौजूदा संकट से उन्हें निकालने के लिए अभी तक किसी ने बहुत बड़ा कदम नहीं उठाया है.

गौरतलब है कि पाकिस्तान में स्मार्ट लॉकडाउन जैसे हालात हैं. इस्लामाबाद ने दो हफ्ते के लिए स्कूल बंद कर दिए हैं. सरकार ने शादी से जुड़े कई फैसले लिए. अब शादियों में एक ही डिश परोसी जाएगी. दुकानें जल्दी बंद हो जाया करेंगी. पाक सरकार लोगों से भी साथ देने की अपील कर चुकी है.

यह भी पढ़ें : EC ने TMC का सिंबल किया फ्रीज, दोनों गुटों से मांगा नया नाम और चिन्ह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *