Headlines

कौन हैं Connor Esterhuizen, जिन्हें गुजरात टाइटंस ने रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में किया शामिल?


IPL 2026 से विदेशी खिलाड़ियों के बाहर होने का सिलसिला जारी है. ताजा झटका गुजरात टाइटंस को लगा है, जिसके विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम बैन्टन उंगली में चोट की वजह से आईपीएल 2026 टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. गुजरात टीम ने दक्षिण अफ्रीका के कॉनर एस्टरहुइजन को उनका रिप्लेसमेंट घोषित किया है. कॉनर ने इसी साल दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया है.

कौन हैं Connor Esterhuizen?

कॉनर एस्टरहुइजन को गुजरात टाइटंस ने 75 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है. वे SA20 लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स और MI केपटाउन के लिए खेल चुके हैं. वहीं ILT20 में अबू धाबी नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. पिछले 2-3 साल में उन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अच्छा खासा नाम कमाया है.

इस 24 वर्षीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाज ने इसी साल मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरी सीरीज में 5 मैच खेलकर उन्होंने 50 के बढ़िया टी20 औसत से 200 रन बनाए थे.

न्यूजीलैंड के विरुद्ध अंतिम 2 टी20 मुकाबलों में उनका बल्ला खूब गरजा. चौथे टी20 में उन्होंने 36 गेंद में 57 रनों की पारी खेल अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय अर्धशतक लगाया. उससे अगले ही मैच में उन्होंने 33 गेंद में 75 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. अभी उनका टी20 इंटरनेशनल में स्ट्राइक रेट करीब 146 का है. उन्हें दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था. उन्हीं के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने 1-2 से पिछड़ने के बाद टी20 सीरीज को 3-2 से जीता था.

कॉनर एस्टरहुइजन का करियर

कॉनर एस्टरहुइजन के कुल टी20 आंकड़े बहुत ज्यादा अच्छे नहीं हैं, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय करियर की धमाकेदार शुरुआत की है. अपने 44 मैचों के टी20 करियर में उन्होंने 926 रन बनाए हैं और औसत करीं 29 का है. अब तक टी20 में 5 अर्धशतक लगा चुके कॉनर का स्ट्राइक रेट 129.87 का है.

यह भी पढ़ें:

IPL में एक खिलाड़ी की सैलरी 150 करोड़, ललित मोदी की भविष्यवाणी से पूरी दुनिया हैरान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal Taxico – Taxi Company & Online Cab Service FSE WordPress Theme TaxPay – Advisor & Financial Consulting Elementor Template Kit Tayta – Single Property & Apartment Complex Theme TazZA – Organic Food Elementor Template Kit Team Booking – WordPress Booking and Appointment Scheduling System Team Builder — Meet The Team WordPress Plugin Team Grid – Team Member Showcase WordPress Plugin & Team Editor Team Member Carousel Addon For Elementor Team Showcase | WordPress Plugin Teamber | Team Member Collection for Elementor