पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी के खिलाफ सीबीआई जांच के पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी. वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने मामला रखा और तत्काल सुनवाई की मांग की. चीफ जस्टिस ने कहा कि आज सुनवाई संभव नहीं है. केस को कल या परसों लिस्ट करने की कोशिश की जाएगी.
(ये ब्रेकिंग न्यूज़ स्टोरी है और इसे अपडेट किया जा रहा है. ताजा अपडेट के लिए कृपया रिफ्रेश करें)
