जिया शंकर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपने मंगेतर करण धनक के साथ नजर आ रही हैं.

तस्वीरों में दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है. जिया और करण समंदर किनारे क्वालिटी टाइम बिताते हुए एक-दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं.

वहीं, बैकग्राउंड में पहाड़ों का खूबसूरत नजारा भी देखने को मिल रहा है, जो तस्वीरों की खूबसूरती को और बढ़ा रहा है. समंदर, पहाड़ और कपल का रोमांटिक अंदाज इन तस्वीरों को और भी खास बना रहा है.

सामने आईं तस्वीरों में जिया शंकर और करण धनक एक-दूसरे पर जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं. कहीं करण जिया के हाथ पर किस करते दिखे रहे हैं, तो कहीं वो उन्हें प्यार भरी नजरों से निहारती नजर आ रही हैं. इस दौरान जिया अपनी रिंग भी फ्लॉन्ट करती नजर आईं.

दोनों की केमिस्ट्री और रोमांटिक अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस भी दोनों की केमिस्ट्री की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जिया शंकर ने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा. उन्होंने लिखा, ‘और हमने एक-दूसरे में हमेशा का साथ देखा.’ जिया की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

जिया के लुक की बात करें तो वो व्हाइट कलर की खूबसूरत फ्लोरल प्रिंट वाली ऑफ-शोल्डर ड्रेस में नजर आ रही हैं. ड्रेस पर लाइट ब्लू कलर का फ्लोरल प्रिंट उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है.

उन्होंने बालों को खुला रखा है और कानों में एलिगेंट ईयररिंग्स पहनकर अपने लुक को कंप्लीट किया है. मिनिमल मेकअप के साथ जिया का लुक काफी सिंपल और खूबसूरत लग रहा है.

वहीं, करण धनक व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहने नजर आ रहे हैं. सिंपल और क्लासी लुक में करण बेहद स्मार्ट लग रहे हैं.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, करण धनक अमेरिका में रहने वाले बिजनेसमैन हैं. वो वहां एक हुक्का पार्लर चलाते हैं. इसके अलावा उनका वेप और कैनाबिस से जुड़ा बिजनेस भी है.
Published at : 19 Sep 2026 10:06 AM (IST)
Tags :
