न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. भारत के खिलाफ अपने घर पर अहम टी20 सीरीज में स्टार ऑलराउंडर रचिन रवींद्र का खेलना मुश्किल बताया जा रहा है. रचिन रवींद्र इंजर्ड हो गए हैं. ऐसे में अब भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में उनके खेलने पर संशय है. पांच मैचों की इस टी20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी.
बता दें कि रचिन रवींद्र को एक एड शूट में डाइविंग कैच लेने के दौरान चोट लगी है. बताया जा रहा है कि उनका कंधा खिसक गया है. यानी शोल्डर डिस्लोकेट हो गया है. हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद इसे ज्यादा गंभीर नहीं बताया है, लेकिन अब वह लंबे समय तक क्रिकेट के मैदान से दूर रह सकते हैं.
न्यूजीलैंड के परफॉर्मेंस मैनेजर माइक सैंडल ने बताया कि शूटिंग के दौरान कैच लेने की कोशिश में रचिन रवींद्र सेफ्टी मैट पर गिर गए. यह सच में एक बुरी चोट थी. हम उनके लिए दुखी हैं. हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता यह है कि वह अच्छी तरह से ठीक हों और जितनी जल्दी हो सके मैदान पर वापस आएं.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि न्यूजीलैंड को अपने घर पर भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. अगले हफ्ते न्यूजीलैंड क्रिकेट इस सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान कर सकता है. न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्तूबर से होगी. अब देखने वाली बात यह होगी कि इससे पहले रचिन रवींद्र फिट हो पाएंगे या नहीं. फिलहाल ऐसा लग रहा है कि उनका इस सीरीज के लिए चुना जाना मुश्किल है.
गौरतलब है कि टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर कुल 12 मैच खेलेगी. न्यूजीलैंड में भारतीय टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज, पांच मैचों की वनडे सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. पहला मैच 22 अक्टूबर को खेला जाएगा. वहीं लास्ट मैच 27 नवंबर को होगा.
यह भी पढ़ें-
रोहित शर्मा बनें अजीत अगरकर के जाने की वजह? चीफ सेलेक्टर ने BCCI से नहीं मांगा एक्सटेंशन
