सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी को तो हर कोई जानता है. पाकित्सान से भारत आई सीमा अब अपने दूसरे पति और अपने बच्चों के साथ NCR में रहती है. ऐसे में उनके फॉलोअर्स को हर बार इस जोड़ी के नए राज देखने और सुनने को मिलते हैं. अब ऐसा ही एक राज खुद सीमा हैदर ने सचिन को लेकर खोला है जिसमें सचिन के बैंक बैलेंस को लेकर बातें कही गई हैं. इसके बाद सचिन मीणा का रिएक्शन भी देखने लायक होता है. इस राज को लेकर अब सोशल मीडिया यूजर्स भी तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
सीमा ने खोला सचिन का राज
सोशल मीडिया पर सीमा हैदर और सचिन मीणा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सीमा अपने पति सचिन के गंदे कपड़ों और उसके रहने के ढंग को लेकर नाराज दिखाई देती है. वो कहती है कि इस आदमी का मैं राज खोलने जा रही हूं. इसके पास धन दौलत, बैंक बैलेंस पैसा सबकुछ है लेकिन इस आदमी को गंदा रहने की आदत है मैं तो यही कहूंगी. इस पर सचिन बोलता है कि क्या दिक्कत है मेरे इस लुक से. सचिन कहता है कि आदमी किसी भी लेवल पर पहुंच जाए लेकिन…इतने में सीमा सचिन की बात काटते हुए कहती है कि साफ सफाई से लेवल का क्या लेना देना है.
सचिन ने दी जोरदार सफाई
वीडियो में आगे दिखता है कि सचिन अपने बच्चे को गोद में ले लेता है और पूछता है कि बता इसमें और मुझ में क्या अंतर है. मैं इससे तो साफ ही दिख रहा हूं. इसके बाद सीमा कहती है कि बच्चे की साफ सफाई हमारे हाथ है वो हम पर डिपेंड है लेकिन आप तो ठीक से रह सकते हो. इसके बाद सीमा अपने पति सचिन को नए कपड़े खरीदने की सलाह देती है. वीडियो में और भी मजेदार बातें की गई हैं जो कि यूजर्स को कमेंट करने पर मजबूर कर रही है.
यह भी पढ़ें: Video: भीख मांगने के लिए भिखारी ने अपनाया अनोखा तरीका, लोग बोले-टेक्नोलॉजिया
यूजर्स बोले, बेचारे को लूट ही लोगे क्या
वीडियो को Seema Sachin Meena नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…जब आप खुश रहते हैं तो हर लिबास आप पर जचता है. एक और यूजर ने लिखा…इतने कपड़े तो हम भी नहीं सिलवाते. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…लूट लो बेचारे को.
यह भी पढ़ें: गणपति पंडाल में फुटबॉल खेलने पहुंचा हाथी, दागे दनादन गोल; देखें वीडियो
