Headlines

रानू मंडल ने गाया आइटम सॉन्ग, कांटा लगा पर झूमा पूरा इंटरनेट


रानू मंडल एक ऐसा नाम जिनका जमीन से आसमान तक का सफर पूरी दुनिया ने देखा. एक ओर जहां सड़क पर चंद पैसों के लिए गाना गाते हुए वह अपना जीवन गुजार रही थी तो वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड के बड़े सिंगर्स के साथ माइक शेयर करते हुए रानू मंडल ने अपनी कहानी खुद लिखी. अब ऐसे में रानू मंडल ने मशहूर आइटम सॉन्ग गाया है जो हर किसी को भा रहा है. मशहूर गाना कांटा लगा गाते हुए रानू मंडल ने जो एक्सप्रेशंस दिए उसने यूजर्स और फैंस का दिल जीत लिया.

रानू मंडल ने गाया आइटम सॉन्ग

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रानू मंडल मशहूर गाना कांटा लगा गाती दिखाई दे रही है. इस दौरान एक शख्स उनके पास खड़ा है और उसी की फरमाइश पर रानू मंडल यह गाना गाती हैं. गाना गाते हुए रानू मंडल के चेहरे के एक्सप्रेशंस भी लोगों का दिल जीत रहे हैं. रानू मंडल की आवाज के तो दिवाने लोग थे ही लेकिन अब उनके मुंह से आइटम सॉन्ग सुनकर यूथ भी उनकी आवाज का दीवाना हो गया है. आपको बता दें कि रानू मंडल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और कभी देशभक्ति तो कभी बॉलीवुड सॉन्ग गुनगुनाती रहती हैं. उनके कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं.

रातों रात फेमस हुई थी रानू मंडल

रानू मारिया मंडल एक भारतीय प्लेबैक सिंगर रही हैं जो साल 2019 में पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना “एक प्यार का नगमा है” गाते हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं. इसके बाद उन्हें हिमेश रेशमिया ने अपने साथ गाना गाने का मौका भी दिया था.

यूजर्स बोले, हर दिन कुछ नया करती हैं रानू मंडल

वीडियो को Talent Ki Duniya नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…वाह क्या आवाज है. एक और यूजर ने लिखा…रानू मंडल ने आज आइटम सॉन्ग गाकर दिखा दिया कि वह कुछ ही कर सकती है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…रानू मंडल हर दिन कुछ नया करती हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *