अगर आपको अगले हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो उसे टालना आपको भारी पड़ सकता है. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) ने 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल का प्रस्ताव रखा है.
इसी को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी कर जरूरी बैंकिंग काम समय रहते निपटाने की सलाह दी है. SBI ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एडवाइजरी को लेकर पोस्ट भी शेयर किया है.
DUSU चुनाव के लिए फिर से होगी वोटिंग? विशेष यादव बोले- मैं FIR करूंगा…
बैंक जाने से पहले कर लें ये जरूरी काम
SBI ने कहा है कि हड़ताल के दौरान ग्राहकों को जरूरी सेवाएं मिलती रहें, इसके लिए बैंक अपनी तरफ से हर संभव व्यवस्था करेगा. हालांकि, संभावित दिक्कतों से बचने के लिए ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वो हड़ताल शुरू होने से पहले अपने जरूरी बैंकिंग ट्रांजैक्शन पूरे कर लें.
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) September 19, 2026
28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित है हड़ताल
बैंक की एडवाइजरी में बताया गया है कि 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल प्रस्तावित है. ऐसे में जिन ग्राहकों को बैंक से जुड़े जरूरी काम के लिए शाखा जाना है, उन्हें तारीखों को ध्यान में रखते हुए पहले से अपनी योजना बनाने को कहा गया है.
कैश चाहिए तो ATM और ADWM का ले सकते हैं सहारा
हड़ताल की संभावित अवधि में नकदी की जरूरत पड़ने पर ग्राहक ATM और ADWM का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा बैंकिंग से जुड़ी कुछ जरूरतों के लिए Customer Service Points यानी CSPs की सुविधा भी इस्तेमाल की जा सकती है. SBI ने ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग माध्यमों का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी है. ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार YONO, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI के जरिए बैंकिंग से जुड़े कार्य संपादित कर सकते हैं.
