Headlines

भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया, 10 मिनट भी नहीं टिक पाई PAK खिलाड़ी


2026 एशियन गेम्स में भारत ने पाकिस्तान की टेबल टेनिस टीम को 3-0 से बुरी तरह हरा दिया है. पाकिस्तान पर बड़ी जीत के साथ भारत ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश पा लिया है. भारत की महिला टीम ने अपने पहले मैच में इंडोनेशिया का 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. उसके बाद सिंगापुर को करीबी मैच में हराया और अब तीसरे मैच में पाकिस्तान का भी वही हाल किया है.

टेबल टेनिस की टीम प्रतियोगिता में बेस्ट-ऑफ-5 को विजेता घोषित किया जाता है. कुल 5 गेम खेले जाते हैं, जिनमें अधिक जीत दर्ज करने वाली टीम विजयी रहती है. सोमवार को पाकिस्तान के टेबल टेनिस खिलाड़ी भारतीय टीम के सामने टिक ही नहीं पाए.

पाकिस्तान को 3-0 से रौंदा

पहले गेम में सुतीर्था मुखर्जी ने केवल 10 मिनट के भीतर अलीना खान को 11-3, 11-3, 11-4 के अंतर से बुरी तरह हरा दिया. दूसरे गेम में सिंड्रेला दास ने कालसूम खान का बुरा हाल कर दिया और 11-6, 11-7, 11-5 से सीधे सेटों में जीत दर्ज की. भारत को इस मुकाबले में 2-0 की बढ़त मिल चुकी थी.

तीसरी भिड़ंत श्रीजा अकुला और फातिमा खान के बीच हुई. उभरती हुई स्टार श्रीजा ने फातिमा को 11-4, 11-4, 11-5 से हरा दिया. बाकी 2 मुकाबलों की जरूरत ही नहीं पड़ी, क्योंकि भारत ने पांच में से पहले तीनों गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम किया.

यह भी पढ़ें: बुमराह को लेकर BCCI और अगरकर आमने-सामने, गायकवाड़ पर भी बवाल

क्वार्टरफाइनल में पहुंचा भारत

भारत ने ग्रुप एफ में अपने तीनों मैच जीतकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है. पहले मैच में भारत ने इंडोनेशिया को 3-0 से हराया, फिर सिंगापुर के साथ मैच करीबी रहा जिसमें टीम इंडिया को 3-2 से जीत मिली. अब पाकिस्तान को भारतीय टीम ने 3-0 से रौंद डाला है.

2022 के एशियाई खेलों में भारत की महिला टीम राउंड ऑफ 16 में ही बाहर हो गई थी. इस बार भारत की बेटियों ने कमाल कर दिया है और अभी तक पूरी प्रतियोगिता में अजेय रही है.

यह भी पढ़ें:

वैभव की इस खतरनाक स्किल को चुराना चाहते हैं सूर्यकुमार? जानकर चौंक जाएंगे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *